ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य - Swatantra Prabhat

फिरोजाबाद में 12 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
फिरोजाबाद।

जिला सेवायोजन अधिकारी खुशबू शाक्या ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, फिरोजाबाद एवं महात्मा गांधी महाविद्यालय, एस.एन. रोड, फिरोजाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेला 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से महात्मा गांधी महाविद्यालय, एस.एन. रोड, फिरोजाबाद में आयोजित होगा। मेले का शुभारम्भ श्री मनीष असीजा, 97-सदर विधायक, जनपद फिरोजाबाद के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

विभिन्न कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन

मेले में देश एवं प्रदेश की विभिन्न कंपनियों के नियोजकों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के बाद कंपनियों द्वारा अपनी आवश्यकता एवं योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

ये दस्तावेज साथ लेकर पहुंचे अभ्यर्थी

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो एवं रिज्यूम साथ लाना आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचें। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।