पुलिस एफआईआर - Swatantra Prabhat

बांध रोड पर: बेकाबू स्विफ्ट ने 3 मासूमों समेत 4 को रौंदा, दो की मौत
नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल बांध रोड पर सेल्फी घाट प्वाइंट के पास शनिवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने सड़क पर जा रहे 3 बच्चों समेत 4 लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 14 साल के किशोर और 35 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि 11 और 10 साल के दो सगे भाइयों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आयुष उर्फ किशन निषाद 14 वर्ष पुत्र गुड्डू निषाद निवासी अरैल उपरहार और टीटू उर्फ विजय भारतीय 35 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी जांहगीराबाद गंजिया, नैनी के रूप में हुई है।वहीं घायलों में गोलू निषाद के दो बेटे आरव निषाद 11 वर्ष और ईशान निषाद 10 वर्ष निवासी अरैल, तथा अमित यादव और शिवम यादव शामिल हैं। अमित और शिवम मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और अरैल में अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आए थे

।निषाद बस्ती अरैल निवासी अमर राम पुत्र स्व. शम्भू की तहरीर पर नैनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तहरीर के मुताबिक उनका भतीजा आयुष और पड़ोस के बच्चे आरव व ईशान रात में घर से सेल्फी घाट की तरफ टहलने निकले थे।इसी दौरान फूल मंडी की तरफ से बांधा रोड पर काले रंग की स्विफ्ट कार  का चालक तेज़ी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया।

सेल्फी प्वाइंट के पास सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर से कार टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार पहले गोलू निषाद की गुमटी में घुसी और फिर सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल भिजवाया और कार की तलाशी ली।

तलाशी में कार के अंदर से 5 बोतल शराब बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस को आशंका है कि कार सवार युवक नशे में थे और शहर से सोमेश्वर महादेव मंदिर की तरफ जा रहे थे।नैनी प्रभारी निरीक्षक  ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सोमवार शाम मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया गया।