Haldwani Controversy - Swatantra Prabhat

हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर एफआईआर वापस लेने की मांग
देवरिया, 31 अगस्त। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित जातिवादी ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ मार्च मालवीय रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने किया। कार्यकर्ताओं ने कथित घटना को सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर इस तरह का ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ किया जाना सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। इसे उन्होंने विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और प्रत्येक नागरिक की गरिमा के लिए संघर्ष करती रहेगी। सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, जयदीप त्रिपाठी, अरविंद शाही, भरत मणि, सुनील कुमार तिवारी, जुलेखा खातून, मुकुंद भास्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, आनंददेव गिरी चुन्नू, संजीव कुमार मिश्रा, हरिहर त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, मिर्जा खुर्शीद, आलोक त्रिपाठी, शहनाज जफर, शिवशंकर सिंह, सुनील कुमार यादव, रामप्रवेश सिंह, विनोद दुबे, सुनील कुमार द्विवेदी, जवाहरलाल बरनवाल, महेंद्र अंबेडकर, कमलेश मिश्रा, ब्रजेश सिंह राजा, सत्य प्रकाश मणि, निर्मला वर्मा, आनंद श्रीवास्तव सोनू, डॉ. सीपी चौहान, अभिनव तिवारी, अभय प्रताप शुक्ला, रत्नेश मल्ल पिंटू, विनय मिश्रा, भास्कर तिवारी, अशोक मालवीय, मेघनाथ मद्धेशिया, आयुष गुप्ता और महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न
प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सड़वा चंडिका के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय जवाहरलाल गुप्ता की पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धान्जलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली स्थल पर भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित घृणित और जातिवादी “शुद्धिकरण” के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आवाज उठाने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज किया जाना सरकार की तानाशाही है l जिसका समय आने पर जवाब दिया जाएगा l

जिला महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पट्टी सुनीता सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में मुख्य रूप से स्वर्गीय जवाहरलाल गुप्ता की बेटी श्रीमती किरन गुप्ता, पीसीसी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा,जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सरोज, सलमान खान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, मांधाता ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद असलम, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, जिला सचिव अशोक सिंह, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव अश्विनी उपाध्याय, लाल बहादुर पटेल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।