ujjwal-pathshala-inaugurated-in-nat-basti-of-kandwa-children-will - Swatantra Prabhat

कंदवा की नट बस्ती में उज्जवल पाठशाला का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा
ब्यूरो रिपोर्ट

वाराणसी/ उत्तर प्रदेश-

उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट की पहल उज्जवल पाठशाला के अंतर्गत कंदवा स्थित अमरा खैरा नट बस्ती में रविवार को निःशुल्क शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के तहत बच्चों को नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसमें Foundational Literacy and Numeracy (FLN) के माध्यम से बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित के बुनियादी ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, किसी कारणवश नियमित विद्यालयी शिक्षा से दूर हो चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर विद्यालय में प्रवेश एवं आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक समिति के नंदलाल एवं सौहार्ट पीस सेंटर के फादर आनंद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अबू हाशमी ने किया।

इस पहल में WH Smith Memorial School की प्रिंसिपल डॉ. अनीता डे, रोटरी क्लब वाराणसी साउथ, L1 कोचिंग के बृजेश एवं अम्बर तथा होप रील्स प्रोडक्शन की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस सहयोग से बस्ती के बच्चों को नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर फादर आनंद ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर अधिवक्ता अबू हाशमी, मौसमी राय, अशोक कुमार, किरण देवी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।