Punjab Lawyers - Swatantra Prabhat

झबरा के काली ने पंजाब के खालिक को हराकर बने दंगल केसरी
लालगंज (रायबरेली)।  क्षेत्र के पूरे पुराना मजरे गौरा रुपई गांव में रविवार को पत्रकार स्व. भगवती प्रसाद दीक्षित की स्मृति में 40वीं विशाल दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग के शुरुआती मुकाबले में मेरठ के पहलवान मोनू ने पल्टीखेड़ा के कैलाश को पटकनी देकर चित कर दिया। खालिक पंजाब और भूरा कन्नौज के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें खालिक विजेता रहे।

भूपेंद्र उन्नाव और ओमवीर दिल्ली व मोहन मथुरा और काली झबरा के बीच कुश्ती में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें काली विजई हुए। फाइनल मुकाबला जबर के कई और पंजाब के खालिख के बीच हुआ। काली ने कई को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। आयोजक एडवोकेट पुलक दीक्षित ने बताया कि पत्रकार स्व. भगवती प्रसाद दीक्षित की स्मृति में गांव में पिछले 40 वर्षों से दंगल कराया जा रहा है।

इस बार तीन दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के पहलवानों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस मौके पर स्वामी भास्कर स्वरूप, राजद नेता अशोक सिंह रामपुरी, अंबुज दीक्षित, कांग्रेस नेत्री सुधा द्विवेदी, गोपाल कृष्ण बाजपेई, गोविंद पांडेय, भैरो सिंह प्रधान, अंकुर सिंह, केसरी बाजपेई, समाजसेवी केसी गुप्ता, पूती मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

वकीलों से किए वादे पूरे न होने पर अकाली दल ने आप सरकार को घेरा
नई दिल्ली, 31 अगस्त।  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल से अधिक का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी विधानसभा चुनाव से पहले वकील समुदाय से किए गए वादे पूरे न होने का आरोप लगाते हुए शिरोमणि अकाली दल ने आप नेतृत्व पर हमला बोला है। अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अधिवक्ता नंगिंदर बैनीपाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के वकीलों से कई महत्वपूर्ण वादे किए थे, लेकिन इनमें से कई अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

बैनीपाल ने जारी बयान में कहा कि केजरीवाल ने वकीलों के लिए चैंबरों के निर्माण, वकीलों और उनके परिवारों के लिए चिकित्सा एवं जीवन बीमा, युवा वकीलों को सहायता तथा हाईकोर्ट में विशेष न्यायिक पीठों के गठन जैसे वादे किए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सार्वजनिक रूप से किए गए इन वादों पर सरकार की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए जाने से वकील समुदाय में निराशा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों वकीलों के सामने किए गए ये वादे अब महज चुनावी घोषणाएं बनकर रह गए हैं। बैनीपाल ने कहा कि राजनीतिक और कानूनी मामलों में वकील समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बावजूद उसी समुदाय से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने इसे वकीलों के साथ केवल लफ्फाजी बताया।

अकाली नेता ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर पार्टी विभिन्न मंचों से दिल्ली मॉडल की चर्चा करती है, जबकि दूसरी ओर पंजाब में वकील समुदाय से किए गए वादे लंबित हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की जवाबदेही और जनता के विश्वास से भी जुड़ा है।

बैनीपाल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी वादे जनता के विश्वास पर आधारित होते हैं। यदि सत्ता में आने के बाद उन वादों को भुला दिया जाए तो इससे राजनीतिक व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की ओर से पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से मांग की कि दिसंबर 2021 में वकील समुदाय से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब का वकील समुदाय सम्मान, पारदर्शिता और जवाबदेही का हकदार है।