Sunny - Swatantra Prabhat

चोरी की तीन बाइक बरामद, अंबेडकर नगर पुलिस ने आरोपित को दबोचा
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

इनमें रॉयल एनफील्ड, होंडा एक्टिवा और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि बरामदगी से वाहन चोरी के तीन मामलों का पता चला है।

अंबेडकर नगर थाना प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोका।

पुलिस ने उससे वाहन के कागजात मांगे और मोटरसाइकिल की जांच की। वाहन के सत्यापन के दौरान पता चला कि यह मोटरसाइकिल अंबेडकर नगर थाने में दर्ज ई-प्राथमिकी संख्या 019298/26 के तहत चोरी की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने चोरी किए गए अन्य वाहनों के संबंध में भी जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने नेब सराय थाना क्षेत्र से एक होंडा एक्टिवा और एक हीरो स्प्लेंडर बरामद की। इस तरह पुलिस ने कुल तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान 28 वर्षीय सनी पुत्र सत्यवान, निवासी खानपुर, अंबेडकर नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उससे पूछताछ कर वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई में मुख्य सिपाही राहुल मलिक, मुख्य सिपाही अनूप, सिपाही विकास और सिपाही गिरिराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, टीम का गठन थाना प्रभारी दिलीप कुमार की देखरेख तथा चितरंजन पार्क के सहायक पुलिस आयुक्त के पर्यवेक्षण में किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच भी तेज की गई है।