Desi Katta - Swatantra Prabhat

चौपारण में अफीम तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक घायल
चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:-

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार को अफीम की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचे तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 10 किलो 100 ग्राम अफीम एवं अफीम कट, एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक खोखा, एक नीले रंग की Fronix कार, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुरू की निगरानी

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र में कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश चौपारण थाना प्रभारी को दिया। निर्देश के बाद चौपारण थाना प्रभारी पुअनि पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के संभावित स्थानों पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान हथियाबाबा मंदिर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने छापामारी अभियान चलाया।

कार और बाइक के साथ मिले तीन संदिग्ध

छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने एक नीले रंग की फरोनिक्स कार और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की, जिसमें दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहीं, तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस बल ने उसका पीछा किया। पुलिस के मुताबिक, जंगल की ओर भाग रहे आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पेट के बाएं हिस्से में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घायल आरोपी को रिम्स भेजा गया

घायल आरोपी की पहचान अजय कुमार सिंह, पिता मुनेश सिंह साव, निवासी चांपी, थाना बाराचट्टी, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस अभिरक्षा में उसे प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

मौके से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान आकाश हर्ष राज उर्फ ऋतिक कुमार, पिता राजकुमार दांगी, निवासी उटा मोड़, थाना सदर, जिला चतरा तथा सोनू कुमार, पिता संजय कुमार, निवासी पाली काहूदाग, थाना बाराचट्टी, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है।

भारी मात्रा में अफीम और हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 10 किलो 100 ग्राम अफीम एवं अफीम कट बरामद किया। इसके अलावा एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक खोखा भी मिला है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फरोनिक्स कार और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे तस्करी नेटवर्क में उनकी भूमिका की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूरी कार्रवाई में चौपारण थाना प्रभारी पुअनि पंकज कुमार, पुअनि कुणाल किशोर, सअनि बदल महतो सहित चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।