action-taken-against-headmistress-for-making-children-carry-bricks-in - Swatantra Prabhat

विद्यालय में बच्चों से ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट )

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सोशल मीडिया पर दिनांक 27 अगस्त 2026 को प्रसारित वीडियो के संज्ञान में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र द्वारा प्राथमिक विद्यालय पुरनाकलां, विकास खण्ड घोरावल की प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

प्रसारित वीडियो में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से विद्यालय की टूटी हुई बाउण्ड्री के निर्माण कार्य के लिए ईंट ढुलवाए जाने का मामला सामने आया था। प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण में बताया गया कि विद्यालय की लगभग 10 फीट चहारदीवारी अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई थी, जिसकी मरम्मत के लिए दो मजदूर एवं एक राजगीर मिस्त्री लगाए गए थे। विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष में रखी ईंटों को मजदूरों द्वारा निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे स्वयं ईंट ढोने लगे, जिन्हें देखकर प्रधानाध्यापिका द्वारा तत्काल कक्षा-कक्ष में बुला लिया गया।

प्रस्तुत स्पष्टीकरण के परीक्षण के उपरान्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पाया कि शिक्षण कार्य के दौरान बच्चों का कक्षा-कक्ष से बाहर होना तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण न रहना कार्य एवं दायित्व के प्रति शिथिलता का ०द्योतक है।

इस पर प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय पुरनाकलां, विकास खण्ड घोरावल की एक वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दी गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि विद्यालय अवधि में बच्चों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने दी जाए। अन्यथा की स्थिति में कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापिका की होगी।