School Health and Wellness Rating - Swatantra Prabhat

स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस रेटिंग में शंकरदेव एलपी स्कूल राज्य में अव्वल।
श्रीभूमि संवाददाता

स्वतंत्र प्रभात  :

स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस रेटिंग (SHWR) 2025 में राज्य स्तर पर सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग हासिल कर श्रीभूमि के पीएम श्री 1367 नंबर शंकरदेव एलपी स्कूल ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता के लिए प्रधानाध्यापक नसीम उद्दीन को विशेष प्रशस्ति पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया। शनिवार, 29 अगस्त को श्रीभूमि के डिप्टी इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक को औपचारिक रूप से यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्रशस्ति पत्र में विद्यालय द्वारा स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन तथा समग्र कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता हासिल करने की सराहना की गई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रधानाध्यापक नसीम उद्दीन के सम्मान में एक अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रीभूमि जिला प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी के अध्यक्ष अजमल हुसैन, सह-अध्यक्ष लिपि देब, समरेंदु कुमार पाल, पूर्व सचिव गौरीश राय, सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल बासित, राज्यिक सदस्य प्रशांत कुमार पाल तथा सीआरसीसी चयन बनिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक-शिक्षिकाओं, सीआरसीसी, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास और अथक परिश्रम को सफलता का आधार बताया।

वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के सभी सदस्यों की निष्ठा, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। डिप्टी इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स कार्यालय की ओर से भी विद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखने की शुभकामनाएं दी गईं।

शंकरदेव एलपी स्कूल की इस उपलब्धि से पूरे श्रीभूमि जिले में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के शिक्षाप्रेमी लोगों सहित विभिन्न वर्गों ने प्रधानाध्यापक नसीम उद्दीन तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।