टूण्डला नगर रामलीला - Swatantra Prabhat

टूण्डला रामलीला कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी को मिला पूर्ण समर्थन
टूण्डला।

टूण्डला नगर में आगामी रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर रामलीला कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी को पूर्व पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का पूर्ण समर्थन मिलने से आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण हरेन्द्र पाल सिंह परमार उर्फ बबलू भैया ने नवगठित कमेटी का समर्थन करते हुए अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उर्फ रघु धाकरे के नेतृत्व में रामलीला महोत्सव के आयोजन के लिए अपनी सहमति एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामतीर्थ चक ने भी नवयुक्त कार्यकारिणी के प्रति विश्वास जताते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामलीला नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके आयोजन में सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए।

राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में होगा आयोजन

नवगठित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह (रघु धाकरे) के नेतृत्व में इस वर्ष नगर रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महामंत्री शशांक प्रताप सिंह (आशु) समेत पूरी कार्यकारिणी को पूर्व पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन की कामना की। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण हरेन्द्र पाल सिंह परमार उर्फ बबलू भैया ने कहा कि टूण्डला नगर की श्रीरामलीला इस बार भव्य और विशाल रूप में आयोजित की जाएगी। उन्होंने नवगठित कमेटी को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि रामलीला महोत्सव को सफल बनाने के लिए नगरवासियों को भी बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।

आयोजन को लेकर बढ़ा उत्साह

नवगठित कार्यकारिणी को समर्थन मिलने के बाद रामलीला आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं मर्यादा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामलीला का आयोजन परंपरागत गरिमा के साथ किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ आगामी रामलीला महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। कमेटी पदाधिकारियों ने भी सभी सहयोगियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को भव्य बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।