Baigaon Magatkheda - Swatantra Prabhat

महिला की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
उन्नाव। पुरवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका है कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान बबली 32 पत्नी सुशील के रूप में हुई है। उसकी ससुराल पुरवा थाना क्षेत्र के बैगांव मगतखेड़ा में है, जबकि मायका अजगैन थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा नवाबगंज में है। घटना मायके में ही हुई है। बबली की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

परिजनों के अनुसार पति सुशील दिल्ली में काम करते हैं। वह दो महीने पहले दिल्ली गए थे। बबली पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी। पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। हाल ही में सुशील दिल्ली से वापस आए थे, जिसके बाद फिर झगड़ा हुआ और वह वापस दिल्ली चले गए। शनिवार को बबली की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उसने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।