Railway GM - Swatantra Prabhat

श्रीभूमि सोनबील क्षेत्र के फाकुआ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के दो मिनट ठहराव की मांग तेज।
श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात:         अनुसूचित जाति बहुल सोनबील क्षेत्र के फाकुआ गांव के विकास और क्षेत्रवासियों की यातायात सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुवाहाटी-दुल्लभछड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के फाकुआ रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो मिनट के ठहराव की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी मांग को लेकर जनप्रतिनिधि एवं सेवानिवृत्त एडीसी नीलमणि दास ने गत 26 अगस्त को श्रीभूमि जिले के प्रभारी जिला आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। गुवाहाटी से दुल्लभछड़ा तक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने से असम के विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिल रही है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए फाकुआ में भी ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, फाकुआ रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर वर्ष 2024 से ही मालीगांव स्थित रेलवे के संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक इस मांग पर ठोस निर्णय नहीं होने से लोगों में निराशा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फाकुआ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सोनबील क्षेत्र प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोनबील की प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए विभिन्न स्थानों से विद्यार्थी, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि तथा सरकारी विभागों के अधिकारी भी पहुंचते हैं। ऐसे में फाकुआ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होने से पर्यटकों और अन्य यात्रियों की आवाजाही अधिक सुविधाजनक हो सकती है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सोनबील क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मछली पालन, कृषि और पशुपालन पर निर्भर हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के अनेक मेधावी विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करते हैं। फाकुआ में ट्रेन का ठहराव होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

लोगों का मानना है कि बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होने तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है। इसी मांग को लेकर करीमगंज सांसद कृपानाथ मालाह तथा जनप्रतिनिधि एवं सेवानिवृत्त एडीसी नीलमणि दास ने मालीगांव स्थित रेलवे के जीएम और डीआरएम से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर फाकुआ में ट्रेन के ठहराव की आवश्यकता से अवगत कराया था। उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च 2026 को लोकसभा में सांसद कृपानाथ मल्लाह ने दुल्लभछड़ा-गुवाहाटी एक्सप्रेस के फाकुआ सहित अरजीपुर और बिदारा स्टेशनों पर ठहराव की मांग भी उठाई थी। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं होने के कारण नीलमणि दास ने गत 26 अगस्त को एक बार फिर श्रीभूमि जिले के प्रभारी जिला आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान मालीगांव स्थित रेलवे के जीएम को संबोधित एक अनुस्मारक पत्र भी सौंपा गया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त पहल से फाकुआ रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी-दुल्लभछड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को जल्द ही कम से कम दो मिनट का ठहराव मिलेगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रेन का महज दो मिनट का ठहराव भी फाकुआ और आसपास के पिछड़े क्षेत्रों के लिए शिक्षा, पर्यटन, रोजगार, व्यापार और आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। अब लोगों की नजर रेलवे के निर्णय पर टिकी है।