GovernmentRevenue - Swatantra Prabhat

नगर पालिका बस्ती का समस्त क्षेत्र अवैध होल्डिंग्स से पटा
बस्ती -  नगर पालिका बस्ती के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध होल्डिंग/प्राइवेट होल्डिंग लगाए जाने का मामला सामने आया है। जगह-जगह लगे इन होर्डिंग्स को लेकर नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नियमानुसार नगर पालिका क्षेत्र में निजी मकान, जमीन अथवा अन्य स्थान पर विज्ञापन संबंधी होल्डिंग लगाने के लिए नगर पालिका से अनुमति लेना और निर्धारित शुल्क सरकारी खाते में जमा करना आवश्यक होता है। अनुमति एवं शुल्क जमा करने के बाद ही नियमानुसार होल्डिंग लगाने की अनुमति दी जाती है।

वहीं, बिना अनुमति के लगाए गए होल्डिंग्स के खिलाफ नगर पालिका द्वारा नियमानुसार कार्रवाई, जुर्माना लगाने तथा उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बावजूद नगर पालिका बस्ती क्षेत्र में जगह-जगह अवैध तरीके से लगी प्राइवेट होल्डिंग्स पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आरोप है कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की लापरवाही के चलते बिना अनुमति लगाए गए होल्डिंग्स के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही संबंधित लोगों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि नगर पालिका प्रशासन इन अवैध होल्डिंग्स की जांच कराकर कितनी कार्रवाई करता है? क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर अभियान चलाकर बिना अनुमति लगी होल्डिंग्स को हटवाएंगे और राजस्व की वसूली सुनिश्चित करेंगे?

सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर जांच और विभागीय कार्रवाई करता है या फिर अवैध होल्डिंग्स का सिलसिला इसी तरह जारी रहता है।

मामला नगर पालिका बस्ती क्षेत्र में लगे अवैध होल्डिंग/प्राइवेट होल्डिंग्स से जुड़ा हुआ है।