03-vicious-criminals-including-gang-leader-chandrabhushan-wanted-under-gangster - Swatantra Prabhat

गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण सहित 03 शातिर अपराधी गिरफ्तार
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में संगठित अपराध, गैंगस्टर, लूट, छिनैती, महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं अवैध शस्त्रों के प्रयोग में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर सहित 03 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी लूट/छिनैती, महिलाओं से छेड़खानी, अवैध शस्त्र एवं पुलिस-बदमाश मुठभेड़ से संबंधित अभियोग पंजीकृत हैं।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 713/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में वांछित अभियुक्तगण—चन्द्रभूषण पुत्र स्व0 लालचन्द्र, निवासी ग्राम लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 42 वर्ष — गैंग लीडर, अगस्त कोल उर्फ आजाद पुत्र राजेन्द्र कोल, निवासी अशोकनगर, जयपुरिया स्कूल के पास, थाना

रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हाल पता कोलान बस्ती, शोभनाथ मंदिर के पीछे, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 26 वर्ष — सक्रिय गैंग सदस्य, अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार पुत्र लक्ष्मण डोम, निवासी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मूल निवासी खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 27 वर्ष — सक्रिय गैंग सदस्य की गिरफ्तारी हेतु थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान बढ़ौली चौराहे पर मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित उक्त तीनों अभियुक्त ईको प्वाइंट के पास* मौजूद हैं।

मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं प्रभावी घेराबंदी करते हुए समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अपराध करने का तरीका एवं गिरोह में अभियुक्तों की भूमिका-

चन्द्रभूषण — गैंग लीडर एवं मुख्य संचालक। विवेचना एवं उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों से चन्द्रभूषण की भूमिका गिरोह के गैंग लीडर एवं मुख्य संचालक के रूप में प्रकाश में आई है। उसके द्वारा अपने साथियों अगस्त कोल उर्फ आजाद एवं अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार सहित अन्य सहयोगियों को साथ लेकर सुनसान एवं कम आबादी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां आने-जाने वाले राहगीरों तथा विशेष रूप से युवक-युवतियों को निशाना बनाया जाता था।

दिनांक 08.10.2025 की घटना में भी चन्द्रभूषण द्वारा अपने साथियों को एकत्र कर लोढ़ी टोल प्लाजा एवं ईको प्वाइंट क्षेत्र में जाने तथा बाद में सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में राहगीरों को निशाना बनाने की योजना में सक्रिय भूमिका निभाई गई। घटना के दौरान युवक-युवती को धमकाकर मोबाइल एवं रुपये छीने गए तथा महिला के साथ छेड़खानी की गई।

इसके अगले दिन पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान चन्द्रभूषण के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, जिन्दा एवं खोखा कारतूस तथा लूट का मोबाइल एवं धनराशि* बरामद हुई थी। इससे चन्द्रभूषण की भूमिका अपराध की योजना बनाने, गिरोह के सदस्यों को संगठित करने, घटनास्थल का चयन करने तथा आपराधिक गतिविधियों से लाभ अर्जित करने वाले प्रमुख व्यक्ति के रूप में सामने आई।अगस्त कोल उर्फ आजाद — सक्रिय एवं सहयोगी गैंग सदस्य-अगस्त कोल उर्फ आजाद द्वारा गैंग लीडर चन्द्रभूषण के साथ सक्रिय रूप से रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में सहयोग किया गया।

दिनांक08.10.2025 की घटना में वह अन्य सदस्यों के साथ मौके पर मौजूद रहा तथा पीड़ितों से मोबाइल एवं रुपये छीनने की घटना में सहभागी रहा। दिनांक09.10.2025 को पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, जिन्दा एवं खोखा कारतूस बरामद हुए तथा पुलिस कार्रवाई के दौरान वह घायल होकर गिरफ्तार हुआ। उसके विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक अभियोग पंजीकृत होना उसके निरंतर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहने की पुष्टि करता है।

अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार — सक्रिय फील्ड सदस्य-अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार द्वारा गैंग लीडर एवं अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचने, पीड़ितों को धमकाने तथा लूट/छिनैती की घटना को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

विवेचना के दौरान उसके कब्जे से बरामद मोटोरोला मोबाइल की IMEI संख्या पीड़िता अनीता पाल के मोबाइल की IMEI संख्या से मेल खाई, जिससे बरामद मोबाइल का घटना से संबंध स्थापित हुआ। इसके अतिरिक्त पुलिस-बदमाश मुठभेड़ के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, जिन्दा एवं खोखा कारतूस तथा लूट की धनराशि बरामद हुई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-अभियुक्त चन्द्रभूषण- मु0अ0सं0 0075/2019 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम, थाना रॉबर्ट्सगंज — अवैध कच्ची शराब के निर्माण/आबकारी अपराध से संबंधित, मु0अ0सं0 1022/2025 धारा 74, 309(6), 317(2) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज — लूट/छिनैती एवं महिला से छेड़खानी से संबंधित, मु0अ0सं0 1024/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम एवं धारा 109(1) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज — पुलिस-बदमाश मुठभेड़ एवं अवैध शस्त्र बरामदगी से संबंधित, मु0अ0सं0 713/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज — गैंग लीडर के रूप में चिन्हित।

अभियुक्त अगस्त कोल उर्फ आजाद-

मु0अ0सं0 0181/2024 धारा 401 भारतीय दण्ड संहिता, थाना रॉबर्ट्सगंज, मु0अ0सं0 1022/2025 धारा 74, 309(6), 317(2) बीएनएस — लूट/छिनैती एवं महिला से छेड़खानी से संबंधित,

मु0अ0सं0 1024/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम एवं धारा 109(1) बीएनएस — पुलिस-बदमाश मुठभेड़ एवं अवैध शस्त्र बरामदगी से संबंधित, मु0अ0सं0 713/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट — सक्रिय गैंग सदस्य के रूप में चिन्हित।

अभियुक्त अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार- मु0अ0सं0 1022/2025 धारा 74, 309(6), 317(2) बीएनएस — लूट/छिनैती एवं महिला से छेड़खानी से संबंधित, मु0अ0सं0 1024/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम एवं धारा 109(1) बीएनएस — पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं अवैध शस्त्र बरामदगी से संबंधित, मु0अ0सं0 713/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट — सक्रिय गैंग सदस्य के रूप में चिन्हित।

उपलब्ध साक्ष्यों एवं आपराधिक अभिलेखों के आधार पर पाया गया कि अभियुक्तगण द्वारा व्यक्तिगत रूप से एवं संगठित गिरोह के रूप में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया, जिससे आमजन में भय एवं असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हुई तथा अपराध के माध्यम से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित किया गया।

गैंग लीडर चन्द्रभूषण द्वारा गिरोह का नेतृत्व करते हुए सदस्यों को संगठित कर अपराध कराना तथा अगस्त कोल उर्फ आजाद एवं अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार द्वारा सक्रिय रूप से अपराधों में सहयोग करना विवेचना में प्रकाश में आया। इन्हीं तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गैंग चार्ट तैयार कर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किया गया तथा थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 713/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया।गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।

गिरोह द्वारा अपराध से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति एवं अन्य आर्थिक लाभ के संबंध में भी जानकारी संकलित की जा रही है। अपराध से अर्जित संपत्ति अथवा अन्य अवैध लाभ का साक्ष्य प्राप्त होने पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई एवं संपत्ति जब्ती/कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 संदीप राय, का0 रुपेश कुमार, हे0का0 नन्दलाल राम शामिल रहे।

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। लूट, छिनैती, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, अवैध शस्त्र एवं गैंगस्टर जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त प्रत्येक अपराधी एवं उसके सहयोगियों की भूमिका की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।