#DemocraticProtest - Swatantra Prabhat

झामुमो प्रखंड कमेटी की आपातकालीन बैठक संपन्न, 7 सितंबर के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की बनी रणनीति
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड :- बीते बुधवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड समिति की एक आपातकालीन बैठक  हुई।बैठक मे मुख्य रूप से महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जिला पर्यावेक्षक के रूप मे जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाक शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पाकुड़िया में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) विधेयक 2026 के विरोध में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक मे मुख्य रूप से शामिल पंचायत के अध्यक्ष /सचिव को कहा गया की आप सभी पंचायतों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने काम करेंगे । इसके लिए पंचायत एवं गांव स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा लोगों को केंद्र सरकार द्वारा पारित इस काले विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी देने की रणनीति बनाई गई तथा पार्टी ने जनहित मे यह भी निर्णय लिया कि आगामी 6 और 7 तारीख को प्रखंड मे कंही पर भी फुटबाल, भैसा या कुश्ती प्रतियोगिता ना हो।धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई।

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा की खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 देश के संघीय ढांचे व व्यवस्था को खत्म करने वाला काला विधेयक है जो राज्यों के संवैधानिक हक-अधिकार को छीनकर उसे गंभीर वित्तीय संकट में डालने और कमजोर करने का काम करेगा । चूंकि झारखण्ड खनिज आधारित प्रदेश है और झारखण्ड की कुल गैर-कर-राजस्व का 84% राजस्व लगभग 14,000 करोड़ रुपये सालाना झारखण्ड को खनन से ही प्राप्त होता, परन्तु इस विधेयक के प्रभावी होने पर झारखण्ड को इससे हाथ धोना पड़ेगा जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।

इस विधेयक को वापस लेने के लिए बहुत लम्बी लड़ाई लड़नी है आप सब झामुमो पार्टी के सच्चे सिपाही है आप सब एक दिवसीय धारण प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के किए आज और अभी से जुट जाये सभी हाट बजार मे प्रचार प्रसार कर के लोगों को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मे आने के लिए जागरूक करें ।झामुमो पार्टी लोकतान्त्रिक तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगा।

जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा पर राज्य की जनता का अधिकार और हित सर्वोपरि है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित इस काले कानून से झारखंड के हितों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के खिलाफ झामुमो शांतिपूर्ण तरीके से धारण प्रदर्शन को सफल बनाएगी।

प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ 7 सितंबर के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। पंचायत स्तर पर बैठक एवं जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को धरना प्रदर्शन में शामिल कराने का आह्वान किया।

बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाक ने कहा  कि 7 सितंबर का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर प्रखंड मुख्यालय पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक मे कलम मुर्मू, महेन्द्र टुडू, मुनीराम मरांडी, मुखिया सुशीला मरांडी , निवारन मरांडी, अब्दुल बनीज, शिबलाल टुडू , मैनेजर हेमब्रोम, नेगार अंसारी, कालिदास टुडू, सुभाषनी मुर्मू, रिफाइल मुर्मू , सुरज रविदास, बुलबुल शेख, सिल्वन्ति मुर्मू, बिनोद भगत विश्वजीत दास, अकबर अली, खुदू भगत, बाबुरली मरांडी, ऐनोस मुर्मू, तोहिदुल शेख, बुलबुल शेख , हरदेव साह, नरेश यादव,प्रेम यादव, माताहार अंसारी , सिकन्दर अली, मोईन आलम, प्रसंजीत दास , नरेश हाँसदा, मंजुर आलम, कन्हैया भगत, मार्थ मरांडी, टेरेसा किस्कू, ललिता सोरेन, छोटू रविदास, सागराम सोरेन, पांचू, सुनील, सनातन सहित झामुमों के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।