#GangaJamuniTehzeeb - Swatantra Prabhat

बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मुबारक, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़
महराजगंज/रायबरेली। बारावफात के मुबारक मौके पर बुधवार को महराजगंज-अटरेहटा कस्बे में अकीदतमंदों ने पूरे एहतराम और अकीदत के साथ जुलूस-ए-मुबारक निकाला। जुलूस कस्बे के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी तादाद में अकीदतमंदों की शिरकत से पूरा कस्बा धार्मिक सदाओं से गूंजता रहा।

इस मुबारक मौके पर बछरावां विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा लोकप्रिय विधायक श्याम सुंदर भारती ने भी जुलूस-ए-मुबारक में शिरकत कर अकीदतमंदों को बारावफात की मुबारकबाद दी। विधायक के शामिल होने पर लोगों ने उनका इस्तकबाल किया। उन्होंने आपसी भाईचारे, मोहब्बत, अमन और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे मुबारक मौके समाज में एकता और इंसानियत का पैगाम देते हैं।

बारावफात को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी जगदीश यादव के साथ एसएसआई देवेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करते रहे और जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी।

महराजगंज-अटरेहटा के अलावा सलेथू, हलोर, बल्ला, कोटवा मदनिया, मर्दानपुर, रसेहता और लोधवामऊ समेत आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी जुलूस में शामिल होकर लोगों की हौसला अफजाई की तथा कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक यह महाराजगंज क्षेत्र हमेशा आपसी सौहार्द बनाकर त्योहारों को मानता है

सभी से अपील है कि एक दूसरे के गले मिल कर बारावफात के त्यौहार को मनाएं, हाजी जियाउल हक, मोहम्मद फारूक, मुस्ताक रायनी, लाल मनिहार, गुड्डू अली, अमजद, इम्तियाज अली और बाबू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्क निगरानी और पुख्ता इंतजामों के बीच जुलूस-ए-मुबारक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में अमन-ओ-अमान, आपसी मोहब्बत, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

कानपुर में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी
कानपुर। शहर में आज ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही अकीदत, एहतराम और धूमधाम के साथ मनाया गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जन्म दिवस) के इस मुबारक मौके पर पूरे शहर में रौनक नज़र आई और जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस खास अवसर पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की क़ियादत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जुलूस का बहुत ही भव्य इस्तकबाल किया।

हाजी फ़ज़ल महमूद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों पर जगह-जगह फूलों की बारिश की और उन्हें गले लगाकर ईद-मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की। इस दौरान शहर में कानपुर की पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। स्थान-स्थान पर लगाए गए कैंपों में जुलूस में चल रहे लोगों की ख़ातिरदारी के लिए ठंडे पानी, शरबत, चाय और तबर्रुक के वितरण का बेहतरीन इंतज़ाम किया गया था।

इस मुबारक मौके पर हाजी फ़ज़ल महमूद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन पूरी इंसानियत के लिए अमन, रहमदिली और आपसी मोहब्बत का पैग़ाम देता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में उनकी तालीमात (शिक्षाओं) पर चलना और उनके बताए रास्ते को अपनाना बेहद ज़रूरी है, ताकि समाज से नफ़रतें ख़त्म हों और हर तरफ़ अमन-चैन कायम हो सके।

आगे उन्होंने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल सभी आशिक़ान-ए-रसूल और शहरवासियों को पूरे ख़ुलूस के साथ ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। हाजी साहब ने कहा कि पैगंबर साहब का दुनिया में आना पूरी इंसानियत के लिए अल्लाह की सबसे बड़ी रहमत है। उन्होंने अवाम से अपील की कि इस मुक़द्दस दिन पर हुज़ूर के बताए हक़ और सच्चाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लें, गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करें और मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए बारगाह-ए-इलाही में दुआएं करें।

इस मुबारक मौके पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,हाजी अबरार,शबाब अबरार,फैसल महमूद,जावेद महमूद,उमर महमूद,अहमर फजल,शुफियान,शाहनवाज खान शानू,फैसल बेग,अली,अयान,अजान आदि लोग प्रमुख रहे।