#SocialHarmony - Swatantra Prabhat

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
अमेठी। थाना क्षेत्र बाजार शुक्ल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का त्योहार शुक्रवार को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाजार शुक्ल पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।बाजार शुक्ल कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए।

इस दौरान पूरा क्षेत्र “मरहबा या मुस्तफा” के नारों से गूंज उठा। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी में एक-दूसरे को मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।कस्बे में जुलूस मदरसा असरफुल उलूम चिश्तिया मस्जिद से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः मदरसा परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग रास्ते भर नात और सलाम पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी मनाते नजर आए।

इस अवसर पर हाफिज सुहेल खान ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरी उम्मत के लिए खुशी और प्रेरणा का दिन है। यह दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और शांति का पैगाम दिया।

उन्होंने समाज के लोगों से पैगंबर साहब की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत करने की अपील की। वहीं त्योहार के दौरान बाजार शुक्ल पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। पुलिस की सक्रियता के चलते त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कानपुर में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी
कानपुर। शहर में आज ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही अकीदत, एहतराम और धूमधाम के साथ मनाया गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जन्म दिवस) के इस मुबारक मौके पर पूरे शहर में रौनक नज़र आई और जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस खास अवसर पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की क़ियादत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जुलूस का बहुत ही भव्य इस्तकबाल किया।

हाजी फ़ज़ल महमूद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों पर जगह-जगह फूलों की बारिश की और उन्हें गले लगाकर ईद-मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की। इस दौरान शहर में कानपुर की पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। स्थान-स्थान पर लगाए गए कैंपों में जुलूस में चल रहे लोगों की ख़ातिरदारी के लिए ठंडे पानी, शरबत, चाय और तबर्रुक के वितरण का बेहतरीन इंतज़ाम किया गया था।

इस मुबारक मौके पर हाजी फ़ज़ल महमूद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन पूरी इंसानियत के लिए अमन, रहमदिली और आपसी मोहब्बत का पैग़ाम देता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में उनकी तालीमात (शिक्षाओं) पर चलना और उनके बताए रास्ते को अपनाना बेहद ज़रूरी है, ताकि समाज से नफ़रतें ख़त्म हों और हर तरफ़ अमन-चैन कायम हो सके।

आगे उन्होंने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल सभी आशिक़ान-ए-रसूल और शहरवासियों को पूरे ख़ुलूस के साथ ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। हाजी साहब ने कहा कि पैगंबर साहब का दुनिया में आना पूरी इंसानियत के लिए अल्लाह की सबसे बड़ी रहमत है। उन्होंने अवाम से अपील की कि इस मुक़द्दस दिन पर हुज़ूर के बताए हक़ और सच्चाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लें, गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करें और मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए बारगाह-ए-इलाही में दुआएं करें।

इस मुबारक मौके पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,हाजी अबरार,शबाब अबरार,फैसल महमूद,जावेद महमूद,उमर महमूद,अहमर फजल,शुफियान,शाहनवाज खान शानू,फैसल बेग,अली,अयान,अजान आदि लोग प्रमुख रहे।

कुल हिंद जमीअतुल आवाम ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सर्व धर्म के लोगों का सम्मान कर सद्भावना का पैगाम दिया
कानपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कुल हिंद जमीअतुल आवाम एवं अंजुमन आमदे रसूल कमेटी के संयुक्त जुलूस ए मिलाद जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया साथ ही पैगंबर के जन्मदिन पर लंगर ए रसूल नातिया प्रोग्राम भी हुआ जश्ने चिराग के मौके पर संगठन के पदाधिकारी ने कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों एवं सम्मानित समाजसेवी को का सम्मान किया महबूब आलम खान ने बताया कि जुलूस सकुशल संपन्न हुआ एसीपी कलेक्टर गंज आनंद ओझा थाना प्रभारी राहुल कटिहार चौकी प्रभारी शादाब खान सहित पुलिस टीम को सम्मानित भी किया गया

पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रोशनी से कुली बाजार की गलियां जगमगा उठी जगह-जगह लोगों ने कुरान की तिलावत के लिए कुरान खान कराया लोगों ने स्टार लगाकर अपने नबी मोहम्मद साहब के नाम पर खूब बात सभी संगठन के लोगों ने अच्छे काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया इस मौके पर कल हिंद जमी अतुल आवाम द्वारा सम्मान समारोह किया गया इसी प्रकार उत्तर प्रदेश जमातुर राइन कानपुर जमातुर राइन के  पदाधिकारियों  ने कुली बाजार क्षेत्र की सभी अंजुमनों को मोमेंटो माला पहनकर सम्मानित किया

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हारून राइन जिला अध्यक्ष मेहताब सुल्तान आलम नगर अध्यक्ष हाजी अली वारिस मोहम्मद मेराज मोइनुद्दीन राइन मोहम्मद साबिर मुजम्मिल राइन आदि ने क्षेत्रीय पार्षद सुशील तिवारी गुड्डू चौधरी जावेद बबलू मोहम्मद रिजवान मोहम्मद आकिब गुलाम नबी अमित चौरसिया मोहम्मदी इमरान मोहम्मद रफी आदि लोगों को सम्मानित किया इसी प्रकार कामरेड मोहम्मद वास द्वारा स फ ई संगठन के पदाधिकारी यो की उपस्थिति में कैंप लगाकर जुलूस ए मिलाद का स्वागत किया।