#रक्षाबंधन - Swatantra Prabhat

रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क बस सेवा का तोहफा, पुलिस लाइन सभागार में हुआ भव्य कार्यक्रम
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर मातृशक्ति को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रदेश की महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा शुरू की गई है। इसी क्रम में पुलिस लाइन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, सदर विधायक मनीष असीजा, टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मेयर कामिनी राठौर, महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि. एवं रा. कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर

मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति ने महिला सशक्तिकरण के तीन प्रमुख आयामों सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लगातार महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को आवागमन के लिए किसी पर निर्भर न रहने देना है। मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

बहनें भाइयों के साथ सैनिकों को भी बांधें रक्षा सूत्र

सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सभी बहनों के लिए तीन दिनों तक नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू की है। उन्होंने बहनों से अपील की कि वे अपने भाइयों के साथ-साथ देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करें।

टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि सरकार द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर योजना का शुभारंभ किया गया है। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा का तोहफा देकर सरकार ने मातृशक्ति को सम्मान देने का कार्य किया है। मेयर कामिनी राठौर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

मतदाता सूची में 18 वर्ष की महिलाओं के नाम जुड़वाने की अपील

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी जिन महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए हैं, वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। जिलाधिकारी ने महिलाओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात-प्रो. जयन्त खोत
प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रतापगढ़ के तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में किया गया। कार्यक्रम का अवलोकन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष प्रो. जयन्त खोत, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य कुमार प्रजापति, उपजिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रतापगढ़ डिपो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. जयन्त खोत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना प्रदेश की वरिष्ठ महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल है। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में बिना शुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। प्रो. खोत ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार, खेल, प्रशासन, कला, विज्ञान और अन्य सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. जयन्त खोत ने उपस्थित महिलाओं को मिष्ठान एवं परिधान भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।कार्यक्रम के अंत में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ डिपो के अधिकारी एवं कर्मचारी सुरेश चन्द्र पाण्डेय, शिवाकान्त मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, रत्नाकर तिवारी, बृजेश सिंह, जय प्रकाश, सत्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक प्रथम महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

रक्षा के लिए बँध जाएँ, यही राखी के पर्व की सच्ची सार्थकता
भारत पर्व और त्योहारों की धरती है। यहां मनाया जाने वाला प्रत्येक पर्व अपने भीतर कोई न कोई जीवन-संदेश समेटे हुए है। रक्षाबन्धन भी ऐसा ही पावन पर्व है, जो भाई-बहिन के स्नेह के साथ पूरे समाज को परस्पर रक्षा, सहयोग और उत्तरदायित्व का संदेश देता है। राखी का धागा देखने में भले ही सामान्य हो, लेकिन जब उसमें स्नेह, विश्वास और रक्षा का भाव जुड़ जाता है तो वह साधारण धागा नहीं रहता, बल्कि एक पवित्र बन्धन बन जाता है।

आज रक्षाबन्धन के अवसर पर हमें यह विचार करना चाहिए कि क्या केवल सुन्दर राखी खरीदना, भाई की कलाई पर बाँधना, मिठाई खिलाना और उपहार लेना-देना ही इस पर्व की पूर्णता है। यह तो पर्व का बाहरी रूप है। पर्व की वास्तविक आत्मा उस भावना में छिपी है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे की रक्षा और सहायता का संकल्प लेता है। जो व्यक्ति सक्षम है, उसका दायित्व है कि वह अपने से कमजोर, असहाय और विपन्न व्यक्ति के प्रति सहयोग और संवेदना का व्यवहार करे। यही रक्षाबन्धन का व्यापक संदेश है।

रक्षा का अर्थ केवल एक व्यक्ति की रक्षा नहीं

रक्षा शब्द अपने भीतर प्रेम, दया, सहयोग और सहानुभूति का विराट भाव समेटे हुए है। किसी के दुःख को देखकर उसके प्रति संवेदना रखना, संकट में उसका साथ देना और आवश्यकता पड़ने पर अपने सुख का त्याग करके उसकी सहायता करना ही सच्ची रक्षा है। इसलिए रक्षाबन्धन केवल भाई-बहिन तक सीमित पर्व नहीं है। यह पूरे समाज को अपने दायित्व का स्मरण कराने वाला पर्व है।

जैन परम्परा में भी रक्षा का यही व्यापक भाव दिखाई देता है। भगवान महावीर की वाणी समस्त जीवों की रक्षा और कल्याण की भावना से प्रवाहित हुई। जैन धर्म में जीव-दया और जीव-रक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। इसका अर्थ यही है कि मनुष्य केवल अपने सुख की चिन्ता न करे, बल्कि प्रत्येक प्राणी के जीवन और कल्याण के प्रति संवेदनशील बने।

रक्षाबन्धन के पीछे जुड़ी जैन परम्परा की कथा भी इसी संदेश को सामने रखती है। नमुचि के अत्याचार से जैन साधुओं की रक्षा के लिए विष्णु मुनि आगे आए। संकट की घड़ी में उन्होंने धर्म और साधु-संघ की रक्षा का दायित्व निभाया। अंततः नमुचि को अपनी भूल का बोध हुआ और क्षमा की भावना उत्पन्न हुई। इस प्रसंग में राखी केवल कलाई पर बँधा धागा नहीं, बल्कि रक्षा, क्षमा और धर्म के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक बन जाती है।

राखी में छिपी है भाई-बहिन के पवित्र स्नेह की शक्ति

भारतीय जनमानस में रक्षाबन्धन भाई-बहिन के प्रेम का पर्व है। बहिन भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बाँधकर उसके सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना करती है। भाई भी बहिन के सम्मान और सुरक्षा का दायित्व स्वीकार करता है। इस रिश्ते की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें स्वार्थ की अपेक्षा स्नेह और विश्वास का भाव प्रधान होता है।

आज कई बार त्योहार का महत्व धन और उपहारों से जोड़ दिया जाता है। महँगी राखी, महँगे वस्त्र और बड़ी भेंट ही त्योहार की सफलता का आधार मान लिए जाते हैं। यदि भाई ने अपेक्षा के अनुरूप उपहार नहीं दिया तो मन में नाराजगी आ जाती है। ऐसी स्थिति में पर्व की आत्मा पीछे छूट जाती है। राखी का मूल्य उसके धागे या कीमत से नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे प्रेम और जिम्मेदारी से तय होता है।राखी यह याद दिलाती है कि जिसने हमारे हाथ पर स्नेह का धागा बाँधा है, उसके प्रति हमारा भी दायित्व है। केवल धन या उपहार देकर उस दायित्व से मुक्त नहीं हुआ जा सकता। सच्चा रक्षा-सूत्र तभी सार्थक है, जब उसके साथ व्यवहार में प्रेम, सम्मान और सहयोग भी दिखाई दे।

इतिहास ने भी दिखाई राखी के बन्धन की ताकत

भारतीय इतिहास में रक्षाबन्धन से जुड़ा रानी कर्मावती और हुमायूँ का प्रसंग इस पर्व की व्यापक भावना को सामने रखता है। संकट के समय रानी कर्मावती ने हुमायूँ को राखी भेजी। दोनों के बीच रक्त का संबंध नहीं था, फिर भी राखी ने उन्हें भाई-बहिन के पवित्र संबंध में बाँध दिया। हुमायूँ ने राखी के इस भाव को महत्व दिया और बहिन की सहायता के लिए आगे बढ़ा।

यह प्रसंग बताता है कि सच्चे रिश्ते केवल रक्त के संबंधों से नहीं बनते। विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी भी मनुष्यों को एक-दूसरे से जोड़ सकते हैं। राखी का धागा जाति, धर्म और भेदभाव की सीमाओं से ऊपर उठकर भाईचारे की भावना पैदा कर सकता है।

समाज की हर बहिन सम्मान की अधिकारी

रक्षाबन्धन का सबसे महत्वपूर्ण संदेश आज समाज में नारी के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ता है। यदि हम हर नारी को अपनी बहिन के समान सम्मान देने का भाव विकसित कर लें तो समाज में अनेक बुराइयों का अंत हो सकता है। नारी को केवल किसी वस्तु या आकर्षण के रूप में देखने की प्रवृत्ति समाज के लिए घातक है। उसका सम्मान, उसकी गरिमा और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। राखी बाँधने का अर्थ केवल अपनी बहिन की रक्षा का वचन लेना नहीं, बल्कि समाज की प्रत्येक बहिन के सम्मान की रक्षा का संकल्प लेना भी है। जिस समाज में नारी स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित अनुभव करे, वही वास्तव में सभ्य और संवेदनशील समाज कहलाने का अधिकारी है।

सबसे बड़ी रक्षा अपने भीतर के दुर्गुणों से रक्षाबन्धन का संदेश केवल बाहरी संसार तक सीमित नहीं है। मनुष्य के भीतर भी क्रोध, मान, माया और लोभ जैसे अनेक दुर्गुण होते हैं, जो उसके सद्गुणों को नष्ट करने में लगे रहते हैं। इसलिए इस पर्व पर हमें अपने भीतर के दोषों से रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए। जिस प्रकार विष्णु मुनि ने नमुचि के अहंकार को समाप्त कर उसे सही मार्ग की ओर लौटाया, उसी प्रकार हमें अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और लोभ पर विजय पाने का प्रयास करना चाहिए। वास्तविक विजय वही है, जिसमें मनुष्य अपने भीतर के विकारों को नियंत्रित करके प्रेम, क्षमा और करुणा को स्थान देता है।

आज आवश्यकता इस बात की है कि रक्षाबन्धन को केवल पारिवारिक त्योहार न मानकर सामाजिक और मानवीय पर्व के रूप में समझा जाए। कमजोर का सहयोग हो, दुःखी के दुःख में साथ दिया जाए, असहाय की सहायता की जाए, नारी के सम्मान की रक्षा हो और प्रत्येक जीव के प्रति दया का भाव जागे। राखी का धागा तभी मजबूत बनेगा, जब उसके साथ हमारा चरित्र और संकल्प भी मजबूत होगा। रक्षाबन्धन हमें यह याद दिलाता है कि जीवन में केवल अपने अधिकारों की बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि दूसरों के अधिकारों की रक्षा का दायित्व भी निभाना चाहिए। परिवार में प्रेम, समाज में सहयोग और राष्ट्र में भाईचारे की भावना तभी विकसित होगी, जब हम रक्षा के वास्तविक अर्थ को समझेंगे।

इसलिए इस रक्षाबन्धन पर केवल कलाई पर राखी न बाँधें, बल्कि अपने हृदय में रक्षा, प्रेम, करुणा और जिम्मेदारी का सूत्र बाँधें। दुःखियों के दुःख में सहभागी बनें, असहायों का सहारा बनें और प्राणीमात्र की रक्षा का संकल्प लें। यही इस पवित्र पर्व की आत्मा है और यही राखी के धागे की वास्तविक शक्ति है। धागा साधारण है, लेकिन उसमें बँधा संकल्प विराट है। आइए, इस रक्षाबन्धन पर स्वयं को रक्षा के लिए बाँधें और समाज में सुख, शान्ति, प्रेम तथा भाईचारे का विस्तार करें।

कांतिलाल मांडोत