टूण्डला नगर रामलीला महोत्सव बैठक - Swatantra Prabhat

रामलीला आयोजन को लेकर नगर रामलीला कमेटी की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला

टूण्डला -

श्री शिव समाधि मंदिर नगर रामलीला कमेटी टूण्डला की एक आवश्यक बैठक रामलीला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह (रघु धाकरे) ने की। बैठक में आगामी नगर रामलीला महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित कराने को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

बैठक में रामलीला के आयोजन, व्यवस्थाओं तथा नगर में होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष रघु धाकरे ने बताया कि रामलीला मंचन स्थान को लेकर उच्च न्यायालय में जो पिल दाखिल की गई है, पिल दाखिल करने वाले पक्ष के लोगों से बात की गई है, उन्होंने नवीन रामलीला कमेटी को बधाई दी है,और कहा है कि उच्च न्यायालय का जो भी निर्णय निकलेगा उसमे ठोस सहयोग किया जाएगा। अध्यक्ष रघु धाकरे ने नगर की जनता को अवगत कराया है कि इस बार रामलीला का मंचन भव्य और सुन्दर रूप से किया जाएगा।

कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला का आयोजन नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों,मर्यादा, सत्य और धर्म का संदेश पहुंचता है। कमेटी की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करने का आह्वान किया गया। साथ ही नगरवासियों से भी रामलीला महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।

बैठक में नगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह (रघु धाकरे)कोषाध्यक्ष ऋषि यादव बंटी यादव,महामंत्री शशांक प्रताप सिंह आशु परमार हनी जादौन रूपेश शुक्ला संजय सिंह एडवोकेट शशांक प्रताप सिंह गौरव धाकरे सत्य प्रकाश बघेल पारस जैन ललित जैन धर्मेंद्र नौहवार भोला श्रोतिया मुकुल चौधरी जीतू चौधरी कुलदीप जादौन, कुलदीप चौधरी, लक्ष्मी देवी,ओमवती,शारदा देवी आशा देवी अनीता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।