Mission Shakti Center - Swatantra Prabhat

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर बलरामपुर पुलिस की ओर से मंगलवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मिशन शक्ति अभियान के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट तथा गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। पुलिस ने बाल विवाह और दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति के साथ-साथ दंडनीय अपराध बताते हुए लोगों से इनके खिलाफ जागरूक रहने की अपील की।

महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में मदद के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

पुलिस टीमों ने थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र की सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे इन केंद्रों के माध्यम से कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकती हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

अभियान के दौरान नशा मुक्ति को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए भी नागरिकों को जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।