गोरखपुर में मुठभेड़# रामगढ़ ताल पुलिस से मुठभेड़#शातिर नकब जन गिरप्तार#आभूषण बरामद - Swatantra Prabhat

गोरखपुर :रामगढ़ताल में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर नकबजन गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद
ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस और एंटीथेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने चोरी और नकबजनी की वारदातों में वांछित एक शातिर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तुर्कमानपुर नई मस्जिद निवासी मो. शहजादे पुत्र स्व. अजीजुल हक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से चोरी के आभूषण, 10 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और देशी तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए एक अन्य अभियोग भी दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक रामगढ़ताल क्षेत्र में 20 अगस्त को एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित के गांव जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे आभूषण और नकदी पार कर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मो. शहजादे को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।

तलाशी में पुलिस ने चार कंगन, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र और गले का हार, 10 हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल, देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी नियाज अहमद निवासी जमुनहिया बाग और एक अन्य अज्ञात साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब सामने आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शहजादे का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ गोरखपुर और संतकबीरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई को इलाके में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।