BSA - Swatantra Prabhat

लगातार अनुपस्थित शिक्षिका पर होगी कर्रवाई, एडीओ पंचायत की औचक जांच में खुली पोल — ग्राम प्रधान ने बीएसए से की कड़ी कार्रवाई की मांग
ख़जनी :गोरखपुर। खजनी ब्लॉक के बेलूडीहां गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका प्रिया सिंह की लगातार अनुपस्थिति आखिरकार पकड़ी गई। बुद्धवार को स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे खजनी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजीव दूबे को जैसे ही शिक्षक अनुपस्थिति की शिकायत मिली, उन्होंने तत्काल उपस्थिति रजिस्टर मंगवाकर शिक्षिका को अनुपस्थित दर्ज कर दिया। साथ ही ऑनलाइन उपस्थिति भी अपडेट की गई।

जांच के दौरान विद्यालय के छात्रों ने ADO पंचायत को बताया कि “टीचर जी पंद्रह दिनों में या पूरे महीने में सिर्फ एक-दो बार आती हैं और रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर चली जाती हैं।” प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा शर्मा से जब पुष्टि की गई तो यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि संबंधित शिक्षिका लखनऊ में रहकर महीनों स्कूल नहीं आतीं, सिर्फ महीने में एक बार उपस्थिति बनाकर लौट जाती हैं।

ग्राम प्रधान ने बीएसए को भेजा पत्र, कार्रवाई की मांग

एडीओ पंचायत की जांच में मामला साफ होने के बाद ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह ने बीएसए/एडी बेसिक गोरखपुर संगीता सिंह को पत्र भेजकर अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने स्पष्ट लिखा है कि शिक्षिका की लापरवाही से विद्यालय में शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और बच्चों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

एसआईआर अभियान की समीक्षा के दौरान खुला मामला

बता दें कि विधानसभा क्षेत्र खजनी में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर मतदाता सूची संशोधन (SIR) अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। बेलूडीहां गांव में कुल 840 वोटर हैं, जिसमें से सिर्फ 147 मतदाताओं का ही एसआईआर अपडेट हो पाया है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह तथा बीएलओ उमेश कुमार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर शेष 693 मतदाताओं का एसआईआर कार्य हर हाल में पूरा कराया जाए।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

जांच के समय तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, लेखपाल सतीश, राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रामपाल, पंचायत सहायक कंचन, क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश पांडेय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

“सख्त विभागीय कार्रवाई होगी”— बीएसए

इस मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं एडी बेसिक संगीता सिंह ने कहा कि“जांच में दोष मिलने पर संबंधित महिला शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।” लगातार अनुपस्थित शिक्षिका के खिलाफ मिले पुख्ता सबूतों के बाद अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही विद्यालय में नियमित शिक्षण व्यवस्था बहाल होगी।

नगर संसाधन केंद्र में अनुशासनहीनता की शिकायतों को लेकर बीएसए ने किया औचक निरीक्षण
ललितपुर। नगर क्षेत्र के नगर संसाधन केंद्र में सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हडक़ंप उस समय मच गया, जब बीएसए ने अचानक कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। अक्सर शिकायतों के घेरे में रहने वाले इस कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान वह सब सामने आ गया जिसकी आशंका लंबे समय से जताई जा रही थी। बीएसए द्वारा पहुंचते ही पाया गया कि दो महिला कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित थीं, जबकि उनकी टेबल पर केवल अवकाश प्रार्थना पत्र रखे हुए मिले। यह स्थिति इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण थी कि कर्मचारियों द्वारा समय पालन और कार्यशैली को लेकर की जा रही शिकायतें निराधार नहीं थीं।

सूत्र बताते हैं कि नगर संसाधन केंद्र में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा लगातार मनमानी, समय पर ऑफिस न आना और अपनी जिम्मेदारियों से बचने जैसी शिकायतें विभाग को प्राप्त हो रही थीं। बताया जाता है कि कई बार संबंधित कर्मचारियों को मौखिक रूप से चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया। यही वजह रही कि बीएसए ने अचानक निरीक्षण का निर्णय लिया ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही ने विभागीय प्रणाली की वास्तविकता को उजागर कर दिया।

विभागीय सूत्र के अनुसार अनुपस्थित मिलीं दोनों महिला कर्मचारी अक्सर देर से आती थीं और कई बार बिना जानकारी दिए छुट्टी लेती दिखाई देती थीं। सूत्रों ने तो यह भी बताया कि छुट्टी की एप्लीकेशन कई बार केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए टेबल पर रख दी जाती थी, जबकि वास्तविक उपस्थिति समय से बहुत देर बाद दर्ज होती थी। इससे न केवल कार्यालय की कार्यशैली प्रभावित होती है, बल्कि विभागीय कार्यों में भी देरी और अव्यवस्था बढ़ती है। बीएसए ने निरीक्षण के दौरान रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका और कार्यालय की फाइलों की भी जांच की और बीएसए नें खण्ड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र से उपस्थिति सम्बन्धी रिकॉर्ड तलब कर जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय स्तर पर लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि नगर संसाधन केंद्र में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। कई अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने भी विभाग से मांग की थी कि संसाधन केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही से न केवल शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि विद्यालयों से आने वाली फाइलें, प्रस्ताव और रिपोर्टें समय पर निपट नहीं पा रही हैं। इस कारण पूरे ब्लॉक स्तर पर कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर ध्यान देते हुए बीएसए द्वारा किया गया औचक निरीक्षण अब चर्चा का विषय बना हुआ है। निरीक्षण के बाद बीएसए ने उपस्थित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से कार्यालय में समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा भविष्य में ऐसी लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ  सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय को अनुशासनहीनता का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा और सभी कर्मचारियों को अपने दायित्व का पालन करना होगा। जानकारों का मानना है कि नगर संसाधन केंद्र में कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही लंबे समय से चली आ रही है।

समय पर कार्रवाई न होने से ऐसे कर्मचारियों के हौसले बढ़ रहे थे। लेकिन बीएसए के इस निरीक्षण के बाद अब स्थिति बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय स्तर पर भी यह मामला गंभीरता से लिया जा रहा है और आने वाले दिनों में और भी निरीक्षण किए जाने की सम्भावना जताई जा रही है। वहीं, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने भी बीएसए के कदम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई बेहद आवश्यक है। कुल मिलाकर, बीएसए के औचक निरीक्षण ने नगर संसाधन केंद्र की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है। अनुपस्थित मिली महिला कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है और विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अब देखना यह होगा कि क्या इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में सुधार आता है या मनमानी प्रणाली यूं ही जारी रहती है।

इनका कहना हैं:-
नगर संसाधन केन्द्र में लम्बे समय से मिल रही अनुशासनहीनता की शिकायतों को लेकर सोमवार को मेरे द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें सहायक लेखाकार, गुणवत्ता समन्वयक अनुपस्थित मिले हैं, दोनों के अवकाश सम्बन्धी प्रार्थना पत्र मिले हैं रिकॉर्ड तलब किया जा रहा हैं कितने अवकाश बकाया हैं समीक्षा कर कार्यवाही की जाएगी जिससे कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सुधार हो सकें।
रणवीर सिंह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी

IGRS की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे बीएसए अनूप कुमार तिवारी
बस्ती। बस्ती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी द्वारा PG पोर्टल व CM पोर्टल पर की गई शिकायत को बिना किसी जांच व साक्ष्य के मनगढ़ंत रिपोर्ट लगाकर PG पोर्टल व CM पोर्टल की शिकायतों का धड़ल्ले से निस्तारण कर रहे हैं अर्थात् बीएसए अनूप कुमार तिवारी IGRS की खुलेआम धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।  बीएसए कार्यालय बस्ती में वर्ष 2003 से लेकर आज तक वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात सन्तोष कुमार गुप्त लगातार जमा है वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात संतोष कुमार गुप्त के स्थानांतरण को लेकर PG पोर्टल पर शिकायत हुई थी PG पोर्टल पर की शिकायत CM पोर्टल पर स्थानांतरित हो गई थी जिसकी जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी को मिली थी ।

बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने CM पोर्टल पर की शिकायत को मजाक समझकर उल्टी सीधी रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण कर दिया है । बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार गुप्त बहुत ईमानदार व परिश्रमी लिपिक है जिसके स्थानांतरण व पटल बदलने के लिए कोई कानून नहीं है जिसके कारण वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार गुप्त का स्थानांतरण व पटल नही बदला जा सकता है ।

शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दोहरा चरित्र अपने पर लोगों में आक्रोश है आप सोच सकते हैं कि बीएसए जिस लिपिक को ईमानदार व परिश्रमी बता रहे हैं उस लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय में घूस लेते पकड़ा था और वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार गुप्त के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था और कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भेज दिया था एवं शिक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार गुप्त के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी ।

कुछ दिनों बाद जेल से रिहा होने के बाद वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार गुप्त बहाल हुआ था और बहाल होकर बीएसए से दुरंभि संधि करके पुनः उसी पटल पर तैनाती प्राप्त कर लिया है । वर्ष 2003 से लेकर आज एक ही पटल पर लगातार जमा रहने के कारण बीएसए कार्यालय में जमकर भ्रष्टाचार करने में वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार गुप्त सफल है । वरिष्ठ लिपिक संतोष गुप्त की ऐसी कौन से पद पर नियुक्ति है ? कि लगभग 23 वर्षों बाद भी स्थानांतरण व पटल को नही बदला जा सकता है । इस प्रकार स्पष्ट है कि बीएसए अनूप कुमार तिवारी के देखरेख में वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार गुप्त द्वारा शिक्षकों का उत्पीड़न कर भ्रष्टाचार की घटना को अंजाम दे रहा है ।

यदि बीएसए अनूप कुमार तिवारी जैसे अधिकारी जिले रहे तो न्याय मिलना मुश्किल है और पीड़ितों को न्याय के लिए दर - दर की ठोकरें खानी पड़ेगी आखिर क्यों ? बीएसए वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार गुप्त का स्थानांतरण करने व पटल बदलने से कन्नी काट रहे हैं और उच्च अधिकारियों को गुमराह कर मनगढ़ंत व उल्टी सीधी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर रहे हैं जो एक जांच का विषय बना हुआ है । अब देखना यह है कि IGRS की धज्जियां उड़ने वाले बीएसए अनूप कुमार तिवारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है ।

बीएसए के आदेश की अवहेलना करने के आरोप मे निलंबित प्रधानाध्यापिका पर गबन का केस दर्ज
बस्ती l

बस्ती जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहलोलवा की निलंबित प्रधानाध्यापिका पर पुलिस ने गबन का केस दर्ज किया है। सहायक अध्यापिका शिखा सिंह ने विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक बहलोलवा प्राथमिक स्कूल में पूर्व में तैनात रहीं प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी राव को अनियमितता के आरोप में बीएसए ने 12 दिसंबर 2023 को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद स्कूल का कार्यभार सहायक अध्यापिका शिखा सिंह को दिया जाना था।

लेकिन संस्पेंड शिक्षिका ने बीएसए के आदेश की अवहेलना करके न तो चार्ज दिया और न ही संबंद्ध किए गए विद्यालय पर ज्वाइन किया। उल्टे स्कूल के सभी अभिलेख भी उठा ले गईं। बीईओ के आदेश पर भी अभिलेख नहीं सौंपा। बीएसए अनूप कुमार ने 10 अप्रैल को बीईओ को विधिक कार्रवाई का आदेश दिया। बीईओ ने 15 अप्रैल को सहायक शिक्षिका शिखा सिंह को गबन का केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। शिक्षिका शिखा ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर बताया कि इंदु कुमारी राव ने विद्यालय के समस्त सरकारी अभिलेखों का गबन कर लिया है।

स्कूल की एसआर पंजिका, स्थानान्तरण पंजिका, परीक्षाफल, विद्यालय की आय-व्यय पंजिका (विद्यालय प्रबन्धन समिति और मध्यान्ह भोजन निधि) चेक-बुक, पास-बुक, निरीक्षण, बाल-गणना पंजिका, समस्त पत्र-व्यवहार पंजिकाएं माह सितम्बर 2021 से पहले की समस्त अध्यापक उपस्थिति पंजिका, विद्यालय मे नियुक्त कर्मियों की अभिलेख आदि का गबन कर लिया है। तहरीर में कहा है कि निलंबित शिक्षिका ने सोची समझी रणनीति कर अपराधिक षड्यंत्र रचा। इस बाबत एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया गबन धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर विवेचना की जा रही है, जल्द की लीगल एक्शन लिया जाएगा।

शिक्षामित्र को आरोप पत्र जारी कर बुरे फंसे बीएसए
मिल्कीपुर अयोध्या। मनगढ़ंत एवं कूट रचित आरोप लगाते हुए अनाधिकृत रूप से शिक्षामित्र को आरोप पत्र जारी करने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय बुरे फंस गए हैं। उच्च न्यायालय ने बीएसए को फटकार लगाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोप पत्र वापस लिए जाने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि न्यायालय के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय द्वारा जारी किए गए 82 पन्ने का आरोप पत्र निरस्त करते हुए निरस्तीकरण का पत्र भी शिक्षा मित्र को प्रेषित कर दिया है। जिसके चलते बीएसए के कारनामों की अब खूब जमकर फजीहत होने के साथ-साथ जमकर किरकिरी हुई है। मामला मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मसेढ़ा से जुड़ा हुआ है।

जहां शिक्षामित्र पद पर तैनात नरसिंह के चचेरे शिक्षक भाई विजय कुमार सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कई चक्र में अपने कार्यालय बुलाकर ग्राम पंचायत सिधौना के प्रधान उमा सिंह एवं उनके पति महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की जा रही शिकायतों को समाप्त कराए जाने का दबाव बनाया था। बीते 16 मई को शिक्षक भाई विजय कुमार सिंह को बीएसए की फटकार के चलते दिल का दौरा पड़ गया था और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में विजय कुमार सिंह के शिक्षामित्र भाई नरसिंह ने बीएसए के कृत्यों को लेकर उन्हें खूब जमकर अपमानित किया था और मारने के लिए दौड़ा भी लिया था।

मामले में बीएसए ने नरसिंह के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। इसके बाद कर खार बीएसए ने बीते 21 अगस्त 2023 को शिक्षामित्र को 9 बिंदुओं पर आरोप मढ़कर 82 पेज का आरोप पत्र प्रेषित करते हुए स्पष्टीकरण मांग लिया था। अकारण महज रंजिशन आरोप पत्र प्रेषित किए जाने के बाद शिक्षामित्र नरसिंह ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। जहां जस्टिस अब्दुल मोईन ने मामले में सुनवाई करते हुए बीते 2 नवंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। न्यायालय ने शिक्षा मित्र को संविदा कर्मी मानते हुए स्थाई सरकारी कर्मचारी की तरह आरोप पत्र जारी किए जाने पर ऐतराज जताया।

इसके बाद बीएसए संतोष कुमार राय के अधिवक्ता की ओर से शिक्षामित्र के विरुद्ध जारी किया गया आरोप पत्र 24 घंटे के अंदर वापस लिए जाने लिखित पत्र प्रस्तुत किया गया। उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा बीते तीन नवंबर को शिक्षामित्र को प्रेषित आरोप पत्र निरस्त किए जाने का पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर शिक्षामित्र के मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय की जमकर किरकिरी हुई और बेसिक शिक्षा विभाग में यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।

सीडीओ ने BSA दफ्तर का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कर्मियों का रोका वेतन
स्वतंत्र प्रभात

उन्नाव। शुक्रवार सुबह अचानक नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। परिसर में गंदगी पाए जाने पर फटकार लगाई। इसके साथ ही बीएसए से शिक्षा गुणवत्ता के साथ-साथ स्कूलों में मिड-डे-मील बच्चों के खातों में आने वाली धनराशि ड्रेस वितरण संबंधित जानकारी हासिल की है निरीक्षण के दौरान परिसर में हड़कंप मचा रहा। उन्नाव शिक्षा गुणवत्ता को लेकर लगातार अफसरों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है

आज मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज ने बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बीएसए संजय तिवारी समय से उपस्थित पाए गए। इस दौरान शिक्षा विभाग के कई पटल पर पहुंचे तो वहां 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिसको लेकर तत्काल प्रभाव से बीएसए को निर्देश दिए हैं सभी का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।

उन्नाव में मिड डे मील को लेकर जानकारी हासिल की। डीबीटी के माध्यम से छात्रों के खातों में ड्रेस जूते मोजे खरीदने को पहुंचने वाली धनराशि को लेकर भी जानकारी हासिल की है। किताब वितरण संबंधित ब्यौरा मांगा। निरीक्षण के बाद बाहर परिसर में गंदगी देख उन्होंने बीएसए को फटकार लगाई है अल्टीमेटम दिया है दोबारा पुनरावृत्ति न हो। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान परिसर में हड़कंप मचा रहा।