quick-action-of-obra-police-kidnapped-child-recovered-safely-within - Swatantra Prabhat

ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महज 03 घंटे के अन्दर अपहृत बालक सकुशल बरामद
राजेश तिवारी ( ब्यूरो) के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा बालकों की सुरक्षा, गुमशुदा/अपहृत बच्चों की शीघ्र बरामदगी तथा बच्चों से सम्बन्धित घटनाओं में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 21.08.2026 को वादी हरिप्रसाद पुत्र बुद्धु, निवासी झरिया नाला, ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गई कि उनका करीब 13 वर्षीय पुत्र दिनांक 21.08.2026 को समय करीब 17:00 बजे घर से बाजार सब्जी लेने के लिए निकला था, जो वापस घर नहीं आया। काफी खोजबीन एवं रिश्तेदारों के यहां पता करने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चल सका।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 180/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना ओबरा पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर उनका विश्लेषण किया गया तथा सर्विलांस के माध्यम से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। स्थानीय लोगों एवं जनसहयोग से भी बालक की तलाश की गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर महज 03 घंटे के अन्दर दिनांक 21.08.2026 को समय करीब 20:00 बजे अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं तत्परता की सराहना की गई।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सदानन्द राय, थाना ओबरा,उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 जयशंकर सिंह,हे0का0 संतोष पटेल, का0 प्रवीण कुमार राय, का0 राहुल श्रीवास शामिल रहे।

सोनभद्र पुलिस की अपील- सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी बालक के गुम होने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा एवं उनकी सकुशल बरामदगी में जनसहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।