education in raebareli - Swatantra Prabhat

स्वच्छता की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बना प्राथमिक विद्यालय दौतरा
महराजगंज,रायबरेली।

साफ-सफाई से लेकर अपने आवरण के मामले में प्राइवेट विद्यालयों को पीछे छोड़ने वाले महराजगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दौतरा को बड़ी उपलब्धि मिली है। अब प्राथमिक विद्यालय दौतरा ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एचएचवीआर) 2025-26 में प्रदेश स्तर पर विजेता बना है। पूर्व में यह विद्यालय जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। अब प्रदेश स्तर पर विजेता बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला प्राथमिक विद्यालय दौतरा इस उपलब्धि के साथ विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पात्र हो चुका है।

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एचएचवीआर) मूल्यांकन प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप विद्यालयों में स्वच्छता, हरित वातावरण, व्यवहार परिवर्तन और सतत रखरखाव को बढ़ावा देता है। इसका मूल्यांकन जिला, राज्य व केंद्र शासित प्रदेश और राष्ट्रीय—तीन स्तरों पर चरणबद्ध प्रक्रिया से किया जाता है। प्राथमिक विद्यालय दौतरा की यह सफलता पूरे जनपद रायबरेली के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय परिवार पूर्ण उत्साह के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अग्रसर है।

विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एचएचवीआर) के मानक में सुरक्षित पेयजल व जल संरक्षण, शौचालय के स्वच्छता, उपलब्धता और नियमित रखरखाव, साबुन से हाथ धोना यानि बच्चों में नियमित हैंडवॉश की आदत बनाना, विद्यालय का संचालन एवं रखरखाव के साथ ही स्वच्छ परिसर और संसाधनों का सतत प्रबंधन, बच्चों व समुदाय में स्वच्छता जागरूकता, मिशन लाइफ गतिविधियाँ के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को प्रमुख रूप से रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर चयन के पश्चात अब राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता जीतने वाले शीर्ष 200 विद्यालयों को केंद्र सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एचएचवीआर) पुरस्कार 2025-26’ से सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षक आशीष प्रताप सिंह, विष्णु साहू, संजीव कुमार बाजपेई, सुषमा पाण्डेय, शेष दत्त गुप्ता का विशेष योगदान रहा है, और ये सभी शिक्षक अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में सक्रिय रूप से जुट गए हैं।

इसके साथ ही ग्राम प्रधान संदीप कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय कुमार मौर्या के साथ ही सभी छात्र-छात्राएँ, अभिभावक एवं ग्रामवासियों का बहुत बड़ा योगदान है।

खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय दौतरा ने स्वच्छता और हरित वातावरण के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनपद में प्रथम और प्रदेश में विजेता बनकर विद्यालय ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करेगा।

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय शिवगढ़ में हुआ वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
शिक्षा के साथ जरूरी है छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास : एसडीएम

शिवगढ़,रायबरेली।

क्षेत्र के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महराजगंज उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने नृत्य पर आधारित सरस्वती  वन्दना की अनुपम प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बालगीत, कुमायुनी लोकनृत्य, वर्णमाला गीत एवं नृत्य, योगासन, अंग्रेजी नाटक, पंजाबी नृत्य भांगड़ा, मधुराष्टक संस्कृत समूह नृत्य,होली नृत्य,मेघालय की संस्कृति पर आधारित नृत्य,परेशानपुर जंक्शन हिन्दी नाटक, राजस्थानी नृत्य कालबेलिया,मराठी समूह नृत्य,गुजराती नृत्य गरबा की अनुपम प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया, वहीं अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्राओं का जमकर उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महराजगंज उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार व अभिभावक एवं सेवानिवृत शिक्षक गोविंद नारायण शुक्ल ने मेधावी छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को व उनके अभिभावकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया।

उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का उत्साह उत्सवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा को ज्ञान का मन्दिर कहा जाता कि किंतु बच्चों का चौमुखी विकास बहुत जरूरी है जिसमें सिंगिंग, डांसिंग, स्किल डेवलपमेंट, विभिन्न विषयों का ज्ञान एवं अन्य एक्टिविटीज में बच्चों का विकास होना बहुत जरूरी है। यह सारी खूबियां वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में देखने को मिली हैं जिसके लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की जितनी तारीफ की जाए कम है,सभी बधाई के पात्र हैं।

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष जीबी सिंह, शिक्षक राजीव तिवारी, जय नारायण यादव, कमलाकांत, महेश शुक्ला,समसीर आजमी, अनुराधा तिवारी, सुशील शुक्ला, मीरा श्रीवास्तव, अंजनी मिश्रा, संदीप, आशीष सिंह,शैलेश श्रीवास्तव,अखिल सिंह, रीतू कपाड़िया, कविता रावत, निखिल पटेल, पुष्पा तिवारी,रोली पाल,शालिनी सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।