चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त - Swatantra Prabhat

चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, थोक विक्रेताओं के गोदामों की होगी सघन जांच
फिरोजाबाद।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजयेता सिंह ने बताया कि जनपद में चीनी के मूल्यों में कृत्रिम बढ़ोत्तरी, जमाखोरी एवं कालाबाजारी को पूरी तरह रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अधिकारियों एवं निरीक्षकों को शामिल करते हुए त्रि-विभागीय संयुक्त सघन जांच टीम गठित की गई है। प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त चीनी थोक विक्रेताओं एवं डीलरों की अद्यतन सूची भी तैयार कराई जा रही है।

गठित संयुक्त टीम द्वारा जनपद के सभी थोक विक्रेताओं एवं उनके भंडारण गृहों का औचक भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जांच के दौरान डीलरों की वास्तविक स्टॉक स्थिति, खरीद-बिक्री रजिस्टर तथा भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज विवरण का आपस में मिलान किया जाएगा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि यदि जांच के दौरान कोई थोक विक्रेता अथवा डीलर निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का स्टॉक रखता पाया गया, पोर्टल पर गलत जानकारी दर्ज की गई अथवा चीनी के दामों में अनुचित बढ़ोत्तरी एवं जमाखोरी का प्रयास किया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) एवं अन्य प्रासंगिक विधिक धाराओं के अंतर्गत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन ने चीनी के बाजार भाव में कृत्रिम वृद्धि रोकने तथा आम उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए जांच एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।