फ़िरोज़ाबाद न्यूज़ - Swatantra Prabhat

80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों की पेंशन जल्द होगी जारी
फिरोजाबाद।

जनपद के 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले ऐसे दिव्यांगजन, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से जून 2026 तक की तिमाही दिव्यांग पेंशन की धनराशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, उनके लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग आगरा मंडल आगरा एवं प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, फिरोजाबाद ने बताया कि इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना के ऐसे लाभार्थी, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक है, की पेंशन भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में नए मॉड्यूल एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से प्रेषित की जानी है।

इस संबंध में एनआईसी एवं साइबर ट्रेजरी के सहयोग से एसएनए स्पर्श प्रणाली पर आवश्यक कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूर्ण होने में लगभग 15 दिन से एक माह तक का समय लग सकता है। विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि एसएनए स्पर्श प्रणाली को शीघ्र लागू करते हुए छूटे हुए पात्र दिव्यांगजन लाभार्थियों की पेंशन की धनराशि उनके द्वारा संचालित आधार मैप्ड बैंक खातों में प्रेषित करा दी जाएगी।
विभाग ने संबंधित दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। पेंशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पात्र लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।

31 अगस्त से पहले खरीफ फसलों का बीमा कराएं किसान, सीडीओ ने बैंक समन्वयकों को दिए निर्देश
फिरोजाबाद।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसानों की खरीफ फसलों का बीमा 31 अगस्त से पूर्व अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने कहा कि धान, बाजरा, मक्का एवं मिर्च जैसी खरीफ फसलों का बीमा अधिक से अधिक किसानों का कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके।

बैठक में उप कृषि निदेशक ने बताया कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत गत वर्ष खरीफ सीजन में 1,364 किसानों को 4 करोड़ 87 लाख रुपये तथा रबी सीजन में 563 किसानों को 62 लाख 37 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। वहीं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3,902 किसानों को 3 करोड़ 62 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई।उन्होंने बताया कि सभी बैंकों के लिए केसीसी धारक किसानों का फसल बीमा कराया जाना अनिवार्य है। जो किसान अपना फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं, उन्हें 24 अगस्त से पूर्व अपनी संबंधित बैंक शाखा में लिखित रूप से सूचना देनी होगी।मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर बीमा प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए।बैठक में रमाकांत त्यागी, एलडीएम, सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी, प्रमोद कुमार, बीएसए, डीसीबी प्रतिनिधि सहित समस्त बैंकों के समन्वयक मौजूद रहे।

डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के निःशुल्क कोचिंग सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण
फ़िरोज़ाबाद / शिकोहाबाद।

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने नारायण डिग्री कॉलेज, शिकोहाबाद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोचिंग सेंटर में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं, अध्ययन सामग्री, डिजिटल सुविधाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मार्गदर्शन का जायजा लिया।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी भी बेहतर तैयारी कर अपने भविष्य के सपनों को साकार कर सकें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों एवं करियर विकल्पों के बारे में जानकारी ली और उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने युवाओं को किसी भी प्रकार के भटकाव से बचते हुए पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई एवं करियर पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।जिलाधिकारी ने सेंटर में स्थापित डिजिटल बोर्ड, अध्ययन सामग्री तथा विषयवार पाठ्यक्रम की प्रगति का भी जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल कर सकें।उन्होंने कोचिंग सेंटर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद भी मौजूद रहे।

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम ने दिए सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश
फिरोजाबाद।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, पीस कमेटी के सम्मानित सदस्य, जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में आगामी पर्वों एवं त्योहारों बारहवफात, जुलूस/जलसे, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जैन समाज के पर्युषण पर्व, रक्षाबंधन तथा सावन के अंतिम सोमवार को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी को पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन की ओर से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस में ले जाए जाने वाले झंडों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के अनुरूप रखी जाए तथा लोहे या मेटल के पाइप व रॉड का प्रयोग न किया जाए। जुलूसों में बजने वाले डीजे की ऊंचाई का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।उन्होंने आगामी 25-26 अगस्त के आसपास आयोजित होने वाले जलसों के आयोजकों को प्रशासन से पूर्व अनुमति लेने के निर्देश दिए, जिससे पुलिस एवं प्रशासनिक टीम द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को समय से सुनिश्चित किया जा सके।

बड़े जुलूसों, विशेष रूप से टूंडला तथा थाना रसूलपुर/शहर क्षेत्र में निकलने वाले जुलूसों के आयोजकों को अपने वालंटियर्स की सूची, उनके नाम तथा पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के सीरियल नंबर संबंधित थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि में मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा, विद्युत एवं स्वच्छता संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में सदस्यों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों का पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी से त्योहारों के दौरान प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। एसएसपी ने बताया कि आगामी पर्वों एवं जुलूसों के पारंपरिक मार्गों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पहले ही स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे स्थिति का सटीक आकलन कर आवश्यक कार्रवाई समय से की जा सके।

शांति समिति की बैठक के उपरांत एसडीएम, सीओ, नगर निगम, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा, यातायात, विद्युत, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी पर्वों एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और स्वच्छता पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां
फिरोजाबाद।

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति, मिड-डे मील, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा में जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों से संवाद कर उनके बौद्धिक एवं शैक्षणिक स्तर को परखा। उन्होंने छोटी कक्षाओं के बच्चों से रंगों एवं जानवरों के नाम पूछे, जबकि कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों से विद्यालय की दीवारों पर लगे महापुरुषों के चित्रों के संबंध में सवाल किए। बच्चों की सीखने की उत्सुकता और जागरूकता देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

विद्यालय परिसर में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित करने तथा कपड़े के थैलों का उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की आदत विकसित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के रसोईघर और मिड-डे मील के लिए रखे चावल एवं अन्य राशन सामग्री की गुणवत्ता सही पाई गई। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को बच्चों की प्रतिभा निखारने और शिक्षण के नए तरीके अपनाने के निर्देश दिए। सफाई कर्मी को विद्यालय में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। विद्यालय में 249 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष 224 विद्यार्थी उपस्थित मिले, जबकि कुल 16 शिक्षक कार्यरत हैं।इसके बाद जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय बिदरखा पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं में कई कमियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कक्षा 5 में शिक्षण कार्य कर रहीं प्रशिक्षु/शिक्षिका दीप्ति के शिक्षण का स्तर असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खराब शिक्षण गुणवत्ता से बच्चों के भविष्य के साथ न्याय नहीं हो सकता।

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। किचन में अग्निशमन यंत्र लगा मिला, लेकिन विद्यालय के किसी भी स्टाफ को उसके प्रयोग की जानकारी नहीं थी। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग की जानकारी न होने पर उनकी उपयोगिता ही समाप्त हो जाती है।जिलाधिकारी ने बच्चों से पुस्तकें पढ़वाईं और गणित एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शौचालय सहित विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में 78 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 62 बच्चे उपस्थित मिले।जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।