Ajgara Mahotsav - Swatantra Prabhat

अजगरा महोत्सव में दिखेगा संस्कृति और आधुनिक जनसंवाद का संगम-डीएम
प्रतापगढ़। अजगरा महोत्सव-2026 की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय सभागार में पत्रकारों से प्रेसवार्ता की। उन्होने बताया कि हजारों वर्ष पूर्व अजगरा की धरती पर यक्ष और युधिष्ठिर के बीच धर्म, समाज, जीवन और नैतिक मूल्यों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर संवाद हुआ था। उसी ऐतिहासिक एवं पौराणिक संवाद परंपरा को वर्तमान समय में पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।महोत्सव का मुख्य आकर्षण अजगरा महान संवाद-2026 ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ होगा, जिसमें युवाओं एवं आमजन को समसामयिक सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखने, प्रश्न पूछने और तार्किक संवाद करने का अवसर मिलेगा।

जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से लेकर जिला स्तर तक प्रतिभाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि युवाओं में तार्किक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि 24 से 26 अगस्त तक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर प्रतिभागियों का चयन होगा। इसके बाद 29 एवं 30 अगस्त को 17 विकासखंडों एवं 19 नगरीय निकायों के स्तर पर, 2 एवं 3 सितंबर को जोनल महासंवाद तथा 5 सितंबर को जिला स्तरीय महासंवाद आयोजित किया जाएगा। इसी दिन अंतिम आठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। 6 से 16 सितंबर तक अंतिम आठ प्रतिभागियों का सार्वजनिक परिचय एवं तैयारी कराई जाएगी तथा 17 सितंबर को अजगरा महान संवाद का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम एवं वार्ड स्तर पर कुल 1427 प्रतिनिधियों के चयन की व्यवस्था की गई है। विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर 36 विजेता, जोनल स्तर पर 16 प्रतिभागी तथा अंतिम चरण में 8 प्रतिभागियों का चयन होगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1,51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,01,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 75,000 रुपये निर्धारित किया गया है।डीएम ने बताया कि अजगरा महोत्सव का आयोजन अजगरा रानीगंज स्थित यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर 15 से 17 सितंबर तक प्रस्तावित है।  उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि अजगरा महोत्सव एवं ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक युवा, विद्यार्थी एवं आमजन इस पहल से जुड़ सकें।