रैपिड रिस्पांस टीम - Swatantra Prabhat

गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों एवं बाढ़ चौकियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
भदोही। जिलाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/प्रभारी अधिकारी आपदा शुभांगी शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण दीक्षित द्वारा आज जनपद में गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों छिछुआ, धनतुलसी एवं अन्य स्थानों पर स्थापित बाढ़ चौकियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर गंगा नदी के जलस्तर, बाढ़ की संभावित स्थिति तथा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतते हुए बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों तथा कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली गई।

प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर प्रभावी निगरानी के लिए जनपद में 22 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाढ़ से संबंधित सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने तथा किसी भी आपात स्थिति में विभागीय समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आज 19 अगस्त 2026 को गंगा नदी का जलस्तर 75.52 मीटर दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी के जलस्तर तथा तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर में होने वाले परिवर्तन की नियमित जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

प्रभारी अधिकारी आपदा ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित ब्लॉकों में रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित अथवा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी एवं उसके आसपास के निचले तथा तटवर्ती क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। नदी के जलस्तर में वृद्धि अथवा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित तहसील प्रशासन को दें।किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05414-250223/250308 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर सूचना दी जा सकती है।