Nevarna Unnao - Swatantra Prabhat

रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर गूंजे जयकारे, निकली भव्य तिरंगा यात्रा
उन्नाव। महाराजा माहे पासी किला, नेवरना में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के शौर्य, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान नीलमणि नरसिंहराव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद देशभक्ति के नारों के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

रानी अवंती बाई लोधी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों ने वीरांगना के त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश और समाज के लिए साहस एवं बलिदान की मिसाल कायम की। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है।

जयंती समारोह और तिरंगा यात्रा में महिलाओं, युवाओं तथा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य वीरांगनाओं और महान राष्ट्रनायकों के संघर्ष एवं योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और रानी अवंती बाई लोधी के जयकारों के साथ हुआ।