in-view-of-heavy-rains-and-waterlogging-relief-and-rescue - Swatantra Prabhat

भारी वर्षा एवं जलभराव के दृष्टिगत जनपद में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव तथा कुछ स्थानों पर सड़कों एवं संपर्क मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए आमजन को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के साथ जलनिकासी, सड़कों की सफाई एवं आवागमन बहाल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है जनपद के जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण घरों में पानी भरने अथवा जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहां प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट, नाश्ता, फ्रूट पैकेट एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए मौके पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं तथा आवश्यकता के अनुसार संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है, ताकि वर्षा एवं जलभराव के कारण लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भारी वर्षा के कारण ग्राम पंचायत डोडहर के मोखना में पुलिया बह गयी है आवागन ठप हो गया था जिसको जिला प्रशासन संज्ञान में लेकर मम्मत का कार्य प्रारम्भ है शीघ्र ही आवगम का कार्य सुचारूढंग से प्रारम्भ हो जायेगा।

जनपद में भारी वर्षा के कारण जिन क्षेत्रों में सड़कों पर मिट्टी, मलबा अथवा अन्य अवरोध जमा हो गए हैं, वहां जेसीबी मशीनों के माध्यम से सफाई एवं मार्गों को सुचारु कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिन संपर्क मार्गों पर जलभराव के कारण आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हुई है, वहां स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवागमन बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिन नालियों में कचरा एवं मलबा जमा होने के कारण जलनिकासी बाधित हुई है, वहां सफाई कर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी सुचारु हो सके और जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

भारी बारिश के कारण जनपद में जहां कहीं भी सड़क, संपर्क मार्ग, पुल-पुलिया अथवा अन्य सार्वजनिक आवागमन से संबंधित संरचनाओं को क्षति पहुंची है या आवागमन प्रभावित हुआ है, वहां संबंधित विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है, ताकि लोगों का आवागमन शीघ्र सुचारु किया जा सके।

बारिश एवं संभावित जलभराव के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे अत्यधिक जलभराव वाले क्षेत्रों, तेज बहाव वाले पानी, नालों, नदी-नालों, पुल-पुलियों तथा अन्य खतरनाक एवं संवेदनशील स्थलों पर न जाएं। लोगों से अपील की जा रही है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से बच्चों को जलभराव एवं तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जिन स्थानों पर अत्यधिक जलभराव है अथवा जहां पानी का बहाव तेज होने के कारण दुर्घटना की आशंका है, वहां प्रशासन द्वारा खतरे के निशान एवं चेतावनी संबंधी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। ऐसे स्थानों पर लोगों की आवाजाही रोकने तथा उन्हें सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी चेतावनी वाले स्थान पर जाने का प्रयास न करें और जलभराव वाले मार्गों को पार करने में जोखिम न उठाएं। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन द्वारा जनपद में वर्षा एवं जलभराव की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी राहत, बचाव, सफाई, जलनिकासी, मार्गों की बहाली एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारी वर्षा एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। आवश्यकता के अनुसार तत्काल संसाधन उपलब्ध कराते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए तथा जनपद में आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।