ख़जनी में चोरियों का आतंक # दस दिन में आधा दर्जन घरों में चोरी#दहसत में जनता - Swatantra Prabhat

खजनी में घर का ताला काटकर चोरी, नकदी-लाखों के जेवर समेत सामान ले गए चोर
रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

खजनी, गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 13 स्थित कुरु मोहल्ला, कस्बा संग्रामपुर में चोरों ने मंगलवार की रात एक घर को निशाना बनाकर ताला काट दिया और नकदी व लाखों रुपये कीमत के पैतृक जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित परशुराम मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य के मुताबिक मकान की छत लगाने के लिए घर में करीब 50 हजार रुपये नकद रखे गए थे। इसके अलावा घर में परिवार के पैतृक जेवर भी मौजूद थे, जिनकी मौजूदा कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार की रात चोरों ने घर के ताले को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों और सामान को खंगालते हुए नकदी, जेवर तथा अन्य कीमती सामान समेट लिया और मौके से फरार हो गए।

परिजनों को चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरी में शामिल संदिग्धों की तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार खजनी थाना क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ सप्ताह के दौरान चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों का कहना है कि करीब आठ माह तक चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगा हुआ था, लेकिन हाल के दिनों में चोरों की सक्रियता फिर बढ़ गई है। लगातार वारदातों के बीच ताजा चोरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

डेढ़ सप्ताह में करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाओं की चर्चा के बीच लोगों ने पुलिस अधिकारियों से रात में गश्त बढ़ाने, संदिग्धों की निगरानी करने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करे तो चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है।