आवासीय विद्यालय - Swatantra Prabhat

जिलाधिकारी ने परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉकवार विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कमियों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कि विद्यालयों में कमियों को संबंधित प्रधानाध्यापकों, विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र दूर कराया जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में किसी कारणवश विद्युत आपूर्ति बाधित है, वहां तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी विद्यालयों में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। यदि कहीं जलभराव की स्थिति सामने आती है तो संबंधित खंड विकास अधिकारी तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के पैरामीटर्स को पूर्ण रूप से सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद के ऐसे विद्यालय, जिनके परिसर में जर्जर भवन स्थित हैं, वहां स्पष्ट रूप से “प्रवेश निषेध, भवन जर्जर है” की पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर सुरक्षा से संबंधित लापरवाही न बरती जाए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवस के भीतर सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों की टीमें भेजकर विद्यालय परिसर एवं आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। विद्यालय परिसरों में बड़े डस्टबिन लगवाने तथा नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर वहां की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्यालयों में सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं व्यवस्थित एवं क्रियाशील रहें तथा शिक्षक एवं समस्त कार्मिक अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावासों का भी नियमित भ्रमण करने तथा वहां आवासीय, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।