Hailakandi News - Swatantra Prabhat

विधायक मिलन दास की पहल पर हैलाकांडी-काटलीछड़ा में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग
श्रीभूमि : हैलाकांडी और काटलीछड़ा क्षेत्र में रेल संपर्क तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक मिलन दास की पहल पर स्थानीय प्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) के महाप्रबंधक से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की लंबे समय से लंबित विभिन्न रेल संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने काटलीछड़ा रेलवे स्टेशन पर शिलचर सैरांग कोलकाता ट्रेन का ठहराव देने की मांग प्रमुखता से रखी।

साथ ही, हैलाकांडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समय कम से कम पांच मिनट बढ़ाने का अनुरोध किया गया, ताकि यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में पर्याप्त सुविधा मिल सके। हैलाकांडी से बेंगलुरु सीधी ट्रेन की मांग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग हैलाकांडी से बेंगलुरु के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की भी है। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे महाप्रबंधक के समक्ष इस मांग को रखते हुए कहा कि सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इससे दक्षिण भारत के साथ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। स्टेशन की यात्री सुविधाओं में सुधार पर जोर बैठक के दौरान हैलाकांडी रेलवे स्टेशन के यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत ढांचे के विकास का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, बेहतर यात्री विश्राम कक्ष, स्वच्छ एवं सुविधाजनक शौचालय तथा अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि इन मांगों पर आगे सकारात्मक कार्रवाई होने से हैलाकांडी और काटलीछड़ा क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क एवं यात्री सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जनहित के मुद्दों को लेकर प्रयास जारी रहेगा. इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान हैलाकांडी नगरपालिका के अध्यक्ष मानब चक्रवर्ती, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार दास तथा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वपन भट्टाचार्य सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र की जनता की जायज मांगों और व्यापक जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बेहतर रेल संपर्क को हैलाकांडी-काटलीछड़ा के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए क्षेत्रवासियों के हित में आवश्यक कदम उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। काटलीछड़ा में ट्रेन ठहराव, हैलाकांडी-बेंगलुरु सीधी रेल सेवा तथा हैलाकांडी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की मांग को लेकर हुई यह पहल क्षेत्र में बेहतर रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।