सराय एक्ट - Swatantra Prabhat

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में होमस्टे इकाइयों के पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों की प्रगति एवं उनके सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा समिति के समक्ष जनपद में होमस्टे पंजीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि जनपद में अब तक कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 22 आवेदन शहरी क्षेत्र तथा 10 आवेदन ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं।

जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित मानकों के अनुसार स्थलीय एवं अभिलेखीय सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि होमस्टे पंजीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

समीक्षा के दौरान अशरफपुर किछौछा क्षेत्र से संबंधित एक आवेदन में कुछ कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी से पुनः सत्यापन कराने तथा आवेदक द्वारा आवश्यक कमियों को दूर कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त आवेदन को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर अगले मंगलवार तक पुनः समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होमस्टे पंजीकरण से संबंधित सभी आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र आवेदकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

बैठक में  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, संबंधित उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद अकबरपुर, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, मंडलीय समन्वयक, ग्रामीण पर्यटन सहित संबंधित अधिकारी एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।