School Discipline - Swatantra Prabhat

विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अनुपस्थित प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने आज पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर की न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन, समयबद्धता एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित होने वाली मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी के लिए उपयुक्त स्थान का स्थलीय निरीक्षण कर स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही, आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन कराया जाए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय एवं संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।