Tiwaripur - Swatantra Prabhat

पहले रंगदारी अब जानलेवा हमला, जयसिंहपुर में बेख़ौफ़ बदमाश
सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। खास बात यह है कि जिस व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगा है, उसके खिलाफ पहले से हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हालापुर निवासी अनुराग तिवारी रविवार रात करीब आठ बजे तिवारीपुर तिराहे के पास स्थित अनिल यादव की डेयरी से दूध लेकर वापस लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहे थे, तभी पहाड़पुर रायपट्टी निवासी मोलू सिंह अपने एक साथी के साथ वहां पहुंच गया।

आरोप है कि मोलू सिंह ने अनुराग तिवारी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि, संयोगवश गोली उन्हें नहीं लगी और उनकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपित अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि पीड़ित अनुराग तिवारी ने इससे पहले भी मोलू सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद आरोपित पर किसी तरह का प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया। अब एक बार फिर उसी व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी आरोपित के खिलाफ पहले से हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और उसके बाद भी वह खुलेआम फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है, तो यह आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर जयसिंहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रेम नारायण राजपूत को सौंपी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल हो जाएगा।