Sreebhumi News - Swatantra Prabhat

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं ऋषि अरविंद जयंती पर सरस्वती विद्यानिकेतन में दो दिवसीय भव्य आयोजन
श्रीभूमि संवाददाता : 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं ऋषि अरविंद जयंती के अवसर पर जिले के दुल्लभछड़ा स्थित सरस्वती विद्यानिकेतन में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास रंजन कालोआर, सचिव कृष्ण चंद्र पाल एवं मुख्य अतिथि असीत बरण नाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आचार्य-आचार्याओं की सहभागिता में वंदना प्रस्तुत की गई। भारत माता एवं ऋषि अरविंद के चित्र पर अध्यक्ष, सचिव, मुख्य अतिथि, प्रधान आचार्या एवं आचार्य-आचार्याओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की नवगठित प्रबंधन समिति के सह-सचिव चंदन पाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष, सचिव, मुख्य अतिथि, अतिथिगण, प्रधान आचार्या, आचार्य-आचार्याएं, अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विद्यार्थी विराट दास ने सुभाषित पाठ तथा राजदीप सिन्हा ने अमृतवचन पाठ किया। विद्यालय की प्रधान आचार्या सूर्यरेखा सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। उद्घाटन संगीत में आचार्य उत्तम पाल, प्रधान आचार्या सूर्यरेखा सिन्हा एवं रूपु दास ने सहभागिता की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य, कविता पाठ, संगीत तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थी दिवाकर दास ने ऋषि अरविंद के जीवनवृत्त का पाठ किया। स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर राजदीप सिन्हा, उद्दीयन पाल एवं विराट दास ने अपने विचार रखे। ‘जैसा चाहो वैसा बनो’ कार्यक्रम में अंकुर, मुकुल एवं किशलय वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य एवं देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।

विद्यालय के अध्यक्ष विकास रंजन कालोआर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व, ऋषि अरविंद के जीवन-दर्शन तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। अभिभाविका प्रतिनिधि लवली नाथ को अंगवस्त्र पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में नए विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की।

प्रबंधन समिति के सचिव कृष्ण चंद्र पाल, मुख्य अतिथि असीत बरण नाथ सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस, ऋषि अरविंद के आदर्शों तथा विद्यालय के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में दुल्लभछड़ा जी.पी. के 4 नंबर वार्ड सदस्य टिंकू मालाह ने विद्यालय के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अगले वर्ष जी.पी. के माध्यम से विद्यालय की बाउंड्री का कार्य पूरा कराने का आश्वासन देने के साथ ही प्रत्येक वर्ष जनवरी माह का अपना एक माह का वेतन विद्यालय को दान करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जी.पी. के अन्य वार्ड सदस्यों से भी प्रतिवर्ष एक माह का वेतन विद्यालय के विकास के लिए दान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रघुनाथ साहू, मातृ मंडली की अध्यक्ष बीनापनि राय, समाजसेवी सुभाष कहार, दुल्लभछड़ा जी.पी. के 2 नंबर वार्ड सदस्य दिलीप तेली, 4 नंबर वार्ड सदस्य टिंकू मालाह, प्रधान आचार्या सूर्यरेखा सिन्हा, अभिभाविका प्रतिनिधि लवली नाथ, आचार्य प्रतिनिधि सागर रंजन दास, आचार्या प्रतिनिधि रूपु दास तथा पत्रकार शचींद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दो दिवसीय कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी आचार्य राजराम कालोआर एवं शुभेंदु कुमार दास ने निभाई। मंच संचालन सागर रंजन दास ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य रंजू देव एवं सानी देव ने सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अध्यक्ष विकास रंजन कालोआर, सचिव कृष्ण चंद्र पाल, मुख्य अतिथि असीत बरण नाथ, अन्य अतिथियों तथा विद्यालय की प्रधान आचार्या एवं आचार्य-आचार्याओं ने पुरस्कार प्रदान किए। अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

श्रीभूमि जिले के काटाबाड़ी ब्रांच पोस्ट ऑफिस में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने का आरोप
श्रीभूमि- संवाददाता राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां हर तरफ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था, वहीं जिले के काटाबाड़ी ब्रांच पोस्ट ऑफिस में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के आरोप को लेकर इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिन केंद्र सरकार के अधीन आने वाले एक पोस्ट ऑफिस में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाना बेहद दुखद है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कटाबाड़ी ब्रांच पोस्ट ऑफिस में यह पहली बार हुआ है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कटाबाड़ी ब्रांच पोस्ट ऑफिस की ब्रांच पोस्टमास्टर आयेशा खातून कुछ महीने पहले कोलकाता से यहां पदभार संभालने आई हैं। उनके साथ एडिशनल ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत बाप्पा मियां भी कोलकाता से आए हैं, ऐसा स्थानीय लोगों ने बताया।

स्थानीय ग्राहकों का आरोप है कि पोस्टमास्टर के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद से वह पोस्ट ऑफिस के विभिन्न नियम-कायदों के बारे में ग्राहकों को जानकारी देती रही हैं। ऐसे में लोगों का सवाल है कि एक केंद्रीय सरकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस उचित तरीके से मनाने की प्रक्रिया की जानकारी क्या उन्हें नहीं थी? यह घटना अनजाने में हुई गलती, प्रशासनिक लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई—इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच और संबंधित कर्मचारियों का पक्ष जानना जरूरी है, ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच उठे सवाल इधर, बैठाखाल जीपी के अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से अपने स्तर पर स्थानीय लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर रहे हैं। ऐसे समय में एक केंद्रीय सरकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के आरोप को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।अब इस मामले में डाक विभाग के उच्च अधिकारी क्या कदम उठाते हैं, इस पर स्थानीय लोगों की नजर है। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारण सामने लाने की मांग की है।

श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी में ध्वजारोहण के दौरान ऊपर से रस्सी टूटकर राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर गया
श्रीभूमि : 16 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के केंद्रीय समारोह के दौरान पाथारकांदी में उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब ध्वजारोहण के बीच ऊपर से रस्सी टूटकर राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होना था, लेकिन करीब 10 मिनट की देरी से सुबह 9:10 बजे ध्वजारोहण किया गया। अनुमंडलाधिकारी सप्तती एंडोये द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के दौरान ही ऊपर से रस्सी टूट गई और राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर पड़ा।

घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी और असहजता का माहौल बन गया। स्थिति को संभालते हुए तत्काल दूसरा राष्ट्रीय ध्वज लाया गया और दोबारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

तैयारियों पर उठे सवाल

स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोह में इस तरह की घटना ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय ध्वज और पूरी व्यवस्था की उचित जांच एवं परीक्षण किया गया था या नहीं।

घटना के बाद पाथारकांडी में लोगों के बीच नाराजगी और चर्चा का माहौल है। अब सवाल यह उठ रहा है कि इतने महत्वपूर्ण सरकारी आयोजन में ऐसी चूक आखिर कैसे हुई। सरकार इस पर क्या कार्रवाई करते हैं देखने का विषय है.

श्रीभूमि जिले के पूर्व हरिनगर भुवनेश्वर साधु ठाकुर कलाक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के पूर्व हरिनगर स्थित भुवनेश्वर साधु ठाकुर कलाक्षेत्र में 15 अगस्त को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिक एवं समिति के अध्यक्ष रुनू सिन्हा के नेतृत्व में तथा सचिव तुषारकांति सिन्हा सहित समिति के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई।

इसके बाद राष्ट्रगान के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा देश की सुरक्षा में भारतीय सेना के वीर जवानों के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों एवं समिति के सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखते हुए राष्ट्रहित में सभी से आगे आने का आह्वान किया।