15 August Celebration - Swatantra Prabhat

फुलवारी पब्लिक स्कूल में धूमधाम व देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
​गोण्डा। स्थानीय 'फुलवारी पब्लिक स्कूल' के प्रांगण में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। ​कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के मधुर गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष श्री वीर विक्रम सिंह, श्रीमती मालती सिंह, डायरेक्टर क्रांति कुमार सिंह, प्रबंधिका श्रीमती नीता सिंह, उपप्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, पी.पी. यादव, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आर. बी. बघेल एवं श्री अजय विक्रम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर मां भारती व अमर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

​सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे के विद्रोह पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाती 'ऑपरेशन सिंदूर' की गाथा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। वहीं साइन भाषा (सांकेतिक भाषा) में प्रस्तुत किए गए राष्ट्रगान ने सभी को भावविभोर कर दिया। ​मंच का कुशल और प्रभावी संचालन कक्षा 10 की छात्रा सौम्या पांडे और ओजस्वी सिंह ने किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

​इसके पूर्व, 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को विद्यालय द्वारा एक विशाल प्रभात फेरी (पैदल मार्च) निकाली गई, जिसे विद्यालय के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह एवं मालती सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर पीएसी लाइन होते हुए अंबेडकर चौराहे के समीप क्रांति उपवन तक पहुंची। ​कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारीगण का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

श्रीभूमि जिले के पूर्व हरिनगर भुवनेश्वर साधु ठाकुर कलाक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के पूर्व हरिनगर स्थित भुवनेश्वर साधु ठाकुर कलाक्षेत्र में 15 अगस्त को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिक एवं समिति के अध्यक्ष रुनू सिन्हा के नेतृत्व में तथा सचिव तुषारकांति सिन्हा सहित समिति के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई।

इसके बाद राष्ट्रगान के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा देश की सुरक्षा में भारतीय सेना के वीर जवानों के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों एवं समिति के सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखते हुए राष्ट्रहित में सभी से आगे आने का आह्वान किया।

जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
कानपुर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फूलबाग स्थित नाना राव पार्क में आयोजित जनपद के मुख्य समारोह में प्रदेश की राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता आंदोलन में कानपुर की धरती और यहां के वीरों का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने नागरिकों से कर्तव्यबोध के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हुए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानपुर की धरती का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवशाली योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस अमर बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने जनपदवासियों से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नाना राव पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया।