on-independence-day-the-message - Swatantra Prabhat

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान एवं स्मृति में एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण को जनअभियान का रूप दें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। इसी भावना के साथ हमें पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर और उनकी देखभाल कर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा वातावरण प्रदान कर सकते हैं।

इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रप्रेम के साथ मातृशक्ति के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया।