राष्ट्रभक्ति यात्रा - Swatantra Prabhat

बीजेपी विधि प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के संयोजक के के मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के विधि प्रकोष्ठ द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा स्वास्थ्य भवन चौराहे से दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं महामंत्री सत्येंद्र सिंह ने रवाना किया। यात्रा प्रारंभ होने से पहले अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए अधिवक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन विधि प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के संयोजक के.के. मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक गजेंद्र प्रताप सिंह एवं सुरेश पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ अभय प्रताप सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, मुकेश द्विवेदी, अनिल मिश्रा, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता बंधुओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यात्रा के दौरान अधिवक्ताओं के हाथों में लहराता तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। देशभक्ति के नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। मार्ग में लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। आयोजकों ने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। तिरंगा यात्रा में अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग में मजबूती से मौजूद है। तिरंगा यात्रा में अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ता बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।