Murder - Swatantra Prabhat

प्रेमी से गर्भवती होने के शक में कानपुर में जेल से रिहा युवक ने पत्नी को मार डाला : तलाश जारी
कानपुर। अपने प्रेमी से चार माह की गर्भवती होने के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वह इसके पहले पहली पत्नी की हत्या में भी जेल जा चुका है और हाल में ही वहां से रिहा होने के बाद इस घटना को अंजाम दिया ,जिसके बाद फरार होने की दशा में पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में हुई, यहां पहली पत्नी की आत्महत्या में जेल जा चुके पति ने दूसरी गर्भवती पत्नी को भी मार डाला। खून से लथपथ शव मकान की पहली मंजिल में पीछे के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला, जबकि मेनगेट पर ताला लगा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सिर पर भारी वस्तु से प्रहार के निशान थे और आसपास रखे बर्तन व सामान खून से सने थे। बड़ी बात यह है कि एक साल पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी लेकिन विवाद के चलते एक माह से वह पत्नी से अलग रह रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरी पत्नी रोशनी 4 माह की गर्भवती थी जिस पर उसके पति संजय को शक था कि वह उससे नहीं बल्कि अपने प्रेमी से गर्भवती है और उसके इसी शक ने उसकी हत्या करवा दी। डीसीपी दक्षिण, एडीसीपी, एसीपी बाबूपुरवा और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार रेऊना थानाक्षेत्र के अकबरपुर झवैया निवासी 25 वर्षीय रोशनी की शादी आठ दिसंबर 2024 को गड़रियन पुरवा स्थित मेटल फैक्ट्री में काम करने वाले गुजैनी एफ ब्लाक निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। गोविंद नगर के इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि संजय की यह दूसरी शादी थी, उसकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी, जिससे उनकी 12 साल की बेटी वर्तिका है। रोशनी के चाचा केश नारायण ने बताया कि बीती 21 नवंबर को झगड़े के बाद संजय ने रोशनी को जलाकर मारने का प्रयास किया था। इस पर रोशनी ने पति संजय और सास इंदिरा देवी के खिलाफ गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से संजय बेटी और मां को लेकर अलग रह रहा था।

घर पर रोशनी के अकेले होने पर छोटा भाई राहुल उसके साथ रहने लगा। इधर पति संजय घर पहुंचा और रोशनी से समझौता करने के बाद कहकर राहुल को जाने के लिए कहा तो वह चला गया। शाम उसने बहन को फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ था, इस पर वह उसके घर गया तो मेनगेट पर ताला लगा देख लौट आया। उसने फिर फोन किया, तब भी मोबाइल स्विच आफ था। अनहोनी की आशंका पर वह रोशनी के घर गया और ताला लगा देख पड़ोसियों से पूछताछ की।

उन्होंने संजय को तो घर से निकलते देखने की बात कही लेकिन रोशनी के बारे में कुछ नहीं बता पाए। उसने पुलिस को सूचना दी तो गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर गए। पहली मंजिल में पीछे के कमरे में रोशनी का लहूलुहान शव फर्श पर पड़ा हुआ था। चेहरे पर घाव थे और पास में ही लोहे का तवा और बेलन भी खून से सने पड़े थे।

समाचार लिखे जाने तक फरार हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति संजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

Haryana: हरियाणा में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी युवक ने दीवार से सिर मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना भिवानी शहर के हनुमान गेट इलाके की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घायल अवस्था में युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सही तस्वीर सामने आ पाएगी। इलाके में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

सौतेली मां ने गला दबा कर की थी तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या, गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर । जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा (चकचई) गांव में एक सौतेली मां ने अपनी तीन वर्षीय बेटी की गला दबा कर की हत्या । पुलिस ने इस मामले में  आरोपी सौतेली मां को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह घटना बीते 7 दिसंबर को सामने आई। गांव निवासी महेश अग्रहरी अपनी तीन वर्षीय बेटी श्रेया को अपनी दूसरी पत्नी खुशी के पास छोड़कर खलीलाबाद व्यापार से जुड़े कार्य के लिए जा रहा था की इसी बीच बेंवा चौराहे पर पहुंचने पर उन्हें पत्नी खुशी का फोन आया कि बेटी की तबीयत बहुत खराब है।

महेश घर लौटे तो उन्होंने बेटी के शरीर पर कुछ निशान देखे। वह श्रेया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश अग्रहरी को संदेह हुआ कि उनकी बेटी की मौत सौतेली मां खुशी द्वारा मारपीट के कारण हुई है। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही समय में भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया। सात दिसंबर, 2025 को थाना स्थानीय पर किया। 7 दिसंबर, 2025 को थाना  पर मुकदमा अपराध संख्या 144/2024 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्ता खुशी पत्नी महेश अग्रहरी (उम्र 21 वर्ष), निवासी चौराबनगवा, थाना भवानीगंज को 9 दिसंबर, 2025 को सुबह 10:00 बजे बयारा पेट्रोल पंप के आगे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार बिंद, कांस्टेबल धनंजय सिंह और महिला कांस्टेबल उर्मिला शामिल रहे।

पत्नी के प्रेम-प्रसंग ने पति की ली जान : परसरामपुर पुलिस ने दो घंटे में खोला हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक को रास्ता पूछने के बहाने गौर थाना क्षेत्र का रहने वाला रिंकू नाम का व्यक्ति ने अनीश के माथे पर असलहे से गोली मारकर घायल कर दिया इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।स्थानीय लोगों का कहना की युवक को माथे पर गोली मारी गई है लोगों की मानें तो बेदीपुर गांव निवासी अनीश अहमद पुत्र शमसुद्दीन बाजार से गोदाम के रास्ते अपने घर जा रहा था।कुछ दूर चलने पर उसे बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने रोककर रास्ता पूछने लगा।अनीश ने रास्ता बताया तो उसने कहा कि थोड़ा आगे चलकर बता दो जैसे ही अनीश थोड़ा आगे बढ़ा उसके माथे पर सटाकर गोली मार दी गई।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले गई।जहां उसका इलाज़ चल रहा है। करीब एक हफ्ता पहले अनीश की शादी हुई थी।परशुरामपुर के थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह सूचना मिलते ही मौकाए वारदात पर पहुंच गए उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी सूचना पर जिले के उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ किये।

मृतक के पिता के द्वारा तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी दो घंटे में ही कर ली गई है।आगे की कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की शादी चार दिन पहले हुई थी मृतक की पत्नी का संबंध गौर थाना क्षेत्र के रहने वाला रिंकू से था पत्नी अपने ननिहाल गई थी वहीं पर अनीश को जान से मार देने का प्लान बनाया गया और आज देर शाम को अनीश को गोली मार दी गई

चाकू गोद कर की गई बेरहमी के साथ हत्या- मारने के पहले दुष्कर्म की भी आशंका…
बस्ती। बस्ती जिले में पुलिस गस्त की खुली पोल ताजा मामलारूधौली थाना क्षेत्र में धान के खेत में मिली महिला की लाश ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। कामता प्रसाद वार्ड के लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार देर शाम एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान अब 30 वर्षीय प्रीति मौर्या के रूप में हो चुकी है। शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस द्वारा सूचना भेजे जाने पर उसके पति बाबूलाल और सास मौके पर पहुंचे और शव की पुष्टि की।

सिद्धार्थनगर की रहने वाली थी मृतका

मृतका प्रीति मौर्या पत्नी बाबूलाल, जनपद सिद्धार्थनगर के कोतवाली बांसी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड, मोहल्ला गंगुली की निवासी थी।पति बाबूलाल के अनुसार, प्रीति बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर बिना बताए घर से निकली थी। रात को जब वह काम से लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। उसने कहा कि उसे अंदेशा भी नहीं था कि उसकी पत्नी इस तरह हमेशा के लिए उसे छोड़ जाएगी।

पेट, गर्दन और चेहरे पर चाकू के गहरे निशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के पेट, चेहरे और गर्दन पर कई चाकू के घाव मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है। मौके से चाकू बरामद नहीं हुआ है, लेकिन शराब और पानी की बोतलें जरूर मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी या दुष्कर्म भी हुआ हो सकता है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

लावारिस हालत में मिला 2 वर्षीय बेटा

रात करीब 10 बजे महिला का दो वर्षीय बच्चा पास ही लावारिस अवस्था में मिला। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाकर उसे पिता को सौंप दिया है। यह भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है कि मां-बेटा बांसी से रूधौली कैसे और किसके साथ आए।

पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच में जुटी

महिला का बिना किसी जानकारी के बांसी से रूधौली पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस इस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है और इस दिशा में जांच तेज कर दी गई है।अधिकारियों का निरीक्षण,

फॉरेंसिक टीम जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने मीडिया से कहा, “महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। मामले को अत्यंत गंभीरता से जांचा जा रहा है।” रूधौली थाना पुलिस ने घटनास्थल को सील कर लिया है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

खतरे की घंटी हैं अपराध की राह पर बढ़ते किशोर
हापुड़ (यूपी) में एक किशोर बेटे ने अपने दो दोस्तों की मदद से किसान पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या का मामला बता दिया। अब पुलिस जांच में पाया गया है कि पिता का कुसूर इतना था कि इकलौते बेटे की किसी गलती पर पिटाई की थी जिसका अंजाम बेटे ने पिता को खेत पर बुला कर गोली से उड़ा दिया। यह वारदात बता रही है कि समाज में नाबालिग मन मस्तिष्क कितने शातिर ढंग से अपराध कर रहे हैं।

पिछले कुछ माह में राजधानी दिल्ली के मुंडका में नाबालिग की गला रेतकर हत्या। फर्श बाजार में 73 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या। आनंद पर्वत में बदले के लिए युवक की हत्या। जहांगीरपुरी में वर्चस्व कायम करने के लिए युवक की हत्या। इन सभी हत्याओं का जिक्र कर रहे हैं, इन सभी को 14 से 17 साल के बीच के नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया। जिस उम्र में कंधे पर बस्ता और हाथों में कलम होना चाहिए, उसी उम्र में नाबालिग अपराध की दुनिया का रुख कर रहे हैं। इसके पीछे कारण चाहे कुछ भी हो, लेकिन पुलिस के लिए यह नाबालिग मुसीबत बन गए हैं।

पढ़ने की उम्र में नाबालिग अपराध की दुनिया में कदम बढ़ा रहे हैं। चोरी, लूटपाट ही नहीं, लोगों का खून बहा रहे हैं।सगे संबंधी पडोसी और परिचित के साथ भी वारदात करने में उनको जरा भी हिचक नहीं हो रही। कई नाबालिग अपराधी तो ऐसे हैं, जो बाल सुधार गृह जाकर भी नहीं सुधर रहे। वह वहां से बाहर आने के बाद अपराध के क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो रहे हैं।

बीते दिनों दिल्ली के विजय विहार इलाके में लूट का विरोध करने वाले एक ऑटो चालक की निर्मम हत्या में पांच नाबालिगों की गिरफ्तारी गंभीर चिंता बढ़ाने वाली है। देश में नाबालिगों के बालिगों की तर्ज पर गंभीर अपराधों को अंजाम देने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं दिल्ली की घटना में गिरफ्तार किशोरों की स्वीकारोक्ति डराने वाली है कि वे नशे के आदी हैं और पैसे जुटाने के लिये लूटपाट जैसे अपराधों में लिप्त रहते हैं। यह घटना हमारे समाज में पनप रही विकृतियों की ओर इशारा कर रही है।

सीलमपुर में 13 वर्षीय करण की हत्या इसका स्पष्ट उदाहरण है। यह समाज के लिए चिंता की बात है। जघन्य अपराधों में संलिप्त नाबालिगों को लेकर कानून लचर होने के कारण यह दुस्साहस बढ़ रहा है। नाबालिग अपराधियों के हाथों जिनके अपने मारे गए, वह कानून में बदलाव के जरिये सख्ती करने की मांग कर रहे हैं।

जाफराबाद में 11 जुलाई 2024 को भाई व दोस्त के साथ कपड़े खरीद रहे 15 वर्षीय मोहम्मद फैज की दुकान से बाहर निकाल बीच बाजार में गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस वारदात को नाबालिग शमिल था। उसे पुलिस ने पकड़ कर बाल सुधार गृह भेजा था। अब वह बाहर है। बालिग हो चुका है और हाल में उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने उसे एक अन्य अपराध के मामले में गिरफ्तार किया है।

आरोपित गैंग्स्टर बन चुका है। मृतक के पिता मोहम्मद गुफरान का कहना है कि यह न्यायोचित नहीं है कि हत्या जैसा गंभीर अपराध करने वाले को इस बात पर रहम दे दिया जाए कि वह नाबालिग है। न्यू सीलमुर के 17 वर्षीय कुणाल की इसी वर्ष 17 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में दो नाबालिग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा था। कुछ ही महीनों में वह बाल सुधार गृह से बाहर आ गए। अब वह खुली हवा में सांस ले रहे हैं।यह स्थिति देख कर कुणाल के स्वजन का दम घुट रहा है। उसकी मां प्रवीन अब न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी हैं।

अब वक्त आ गया है कि किशोर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये सख्त कानूनों के प्रावधान हों। इसकी वजह यह है कि किशोरों को अपराध करने के बाद सामान्य जेलों में रखने के बजाय बाल सुधार गृहों में भेज दिया जाता है। लेकिन बाल सुधार गृहों में रहने के दौरान भी ऐसे अपराधी किशोरों में बड़ा बदलाव नजर नहीं आता। अक्सर देखा जाता है कि बाल सुधार गृहों में रहने की सीमित अवधि के बाद कई किशोर फिर अपराधों की दुनिया में उतर जाते हैं। समाज विज्ञानियों का मानना है कि किशोर अपराधों को लेकर कानून के अस्पष्ट और लचर होने की वजह से भी दोषियों को दंडित नहीं किया जा सकता।

अक्सर कहा जाता है कि नाबालिगों की सजा के मामले में अभियुक्त की उम्र को घटा दिया जाए। दरअसल, बदलते परिवेश में समय से पहले किशोरों में वयस्कों की नकारात्मक प्रवृत्तियां पनपने लगी हैं। जिसके चलते वे बड़ों के जैसे अपराध तो करते हैं। लेकिन उन्हें उस अनुपात में सजा नहीं दी जा सकती। वैसे यह भी हकीकत है कि किशोरों के सामने लंबा भविष्य होता है। यदि परिस्थितिवश या मजबूरी में वे कोई अपराध करते हैं तो उन्हें सुधरने का मौका दिया जाना चाहिए। वैसे भी दंड का अंतिम उद्देश्य व्यक्ति में सुधार ही होता है।

किशोर सजा काटने के बाद भी लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय रहते हैं तो उसके लिये दंड के सख्त प्रावधान होने चाहिए। वहीं, अपराध के मूल में आर्थिक विषमताएं भी हैं, जिसके चलते वे पढ़-लिख नहीं पाते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में तमाम सामाजिक विद्रूपताएं भी किशोर मन में नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं। जैसेकि दिल्ली की घटना में लिप्त किशोरों ने स्वीकारा कि वे नशे के आदी हैं, यह घटना हमारे समाज में नशे के नासूर से उपजे संकट की ओर इशारा करती है। ऐसे में नशे पर अंकुश के साथ ही उन सामाजिक विसंगतियों पर नजर रखने की जरूरत है जो किशोर मन के भटकाव को जन्म देती हैं।

भारतीय समाज में जीवन मूल्यों का तेजी से होता पतन भी एक वजह है। किशोरों को नैतिक शिक्षा का पाठ सही ढंग से न स्कूलों में मिल पा रहा है और न ही घरों में। इस संकट का एक बड़ा पहलू इंटरनेट पर जहरीली व अश्लील सामग्री की प्रचुरता भी है। अक्सर किशोरों द्वारा भी इंटरनेट पर अश्लील सामग्री देखने के बाद यौन हिंसा को अंजाम दिया जाता है । ऐसे में बच्चों को संस्कार स्कूल और घर के बजाय मोबाइल से मिल रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि सोशल मीडिया व इंटरनेट से जुड़े विभिन्न माध्यमों में परोसी जा रही विषैली सामग्री बाल मन पर बुरा असर डाल रही है।

ऐसे में नशा, अश्लीलता और अपराध उन्मुख कार्यक्रम किशोरों को अपराध की गलियों में गुजरने के लिए उकसा रहे हैं। बहरहाल, अब समय आ गया है कि नीति-नियंताओं को विचार करना चाहिए कि हत्या-बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त किशोरों के लिये कैसे कानून बनें। निश्चय ही कानून का मकसद किसी अपराधी में सुधार ही होना चाहिए। लेकिन इस छूट को सजा से छूट का हथियार बनने देने से भी रोकना चाहिए। कानून में समय परिस्थितियों की मांग के अनुसार परिवर्तन और सुधार करने की जरूरत है अब ऐसे गिरोह भी सक्रिय हैं जो नाबालिगो को कच्चा लालच देकर हायर कर संगीन वारदातों को साजिशन अंजाम दिला रहे हैं। बड़े गैंगस्टर भी इनको वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

कुछ साल पहले चार नाबालिग लड़कों ने कड़कड़डूमा कोर्ट में जज के कमरे में घुसकर गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू पर हमला करवा दिया था। इन लोगों ने छेनू को पांच गोली मारी, लेकिन उसके बाद भी वह जिंदा बच गया। हमले में दिल्ली पुलिस का एक हवलदार इन नाबालिगों की गोली लगने से मारा गया था। बाद में पता चला था कि छेनू के विरोधी नासिर ने इन नाबालिग शूटरों का इंतजाम किया था। इसके बाद से लगातार इन नाबालिगों के इस्तेमाल का तेजी से ट्रेंड बढ़ गया। मौजूदा समय में बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जरूरत इस बात की है कि नाबालिगो की परवरिश के लिए समाज में स्वस्थ माहौल की स्थापना की जाए उनके भीतर नैतिकता रोपी जाए ताकि बचपन भविष्य का अपराधी बनने से बचाया जा सके।

पिपराइच में सनसनी: मामूली विवाद में मनबढ़ युवकों ने युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या, गांव में मचा कोहराम
गोरखपुर। जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर में बुधवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मामूली कहासुनी के बाद दो मनबढ़ युवकों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामसभा लक्ष्मीपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र खुशहाल उम्र 26 वर्ष का बुधवार दोपहर करीब चार बजे गांव के ही आकाश विश्वकर्मा पुत्र हुबलाल और सुमंत पुत्र शुभकरन से खेलने को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोपी युवक बदले की नीयत से मन में रंजिश पाल बैठे।

बताया जा रहा है कि देर शाम करीब सात बजे दोनों आरोपी युवक धारदार हथियार लेकर राहुल के घर पहुंच गए और अचानक उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला बोल दिया। हमले में राहुल बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गया। परिजन और ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर हालत में राहुल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई। देर रात करीब बारह बजे राहुल ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजन अस्पताल परिसर में आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश और खेलने के दौरान हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी युवक पहले से ही मनबढ़ प्रवृत्ति के थे और अक्सर झगड़ों में शामिल रहते थे। राहुल की मौत से पूरा गांव शोक और गुस्से में है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। यह दर्दनाक वारदात फिर एक बार साबित करती है कि कैसे छोटी-सी बात भी अगर समय रहते संभाली न जाए तो बड़ा हादसा बन जाती है।

साथी की हत्या को लेकर वकीलों का आक्रोश बढ़ा, नारेबाजी कर कामकाज का किया बहिष्कार
लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता की जघन्य हत्या तथा जानलेवा हमले मे दो अन्य अधिवक्ताओं के घायल होने को लेकर बुधवार को भी वकीलों मे आक्रोश पनपा दिखा। नाराज वकीलो ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय की संयुक्त अगुवाई में लालगंज दीवानी परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। न्यायिक कामकाज का बहिष्कार कर वकीलों ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन सिविल जज को सौंपा।

लालगंज तहसील के अधिवक्ता एवं सांगीपुर थाना क्षेत्र के बवरिहा पहाड़पुर निवासी रूद्र प्रताप पाण्डेय 71 व हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय व अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय समेत चार पर बाइस अक्टूबर की शाम विपक्षियों ने कातिलाना हमला बोल दिया। घटना में सांगीपुर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। तीन नवंबर की रात गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता रूद्र प्रताप पाण्डेय का लखनऊ के एक उच्चस्तरीय सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। अधिवक्ता की मौत को लेकर पुलिस ने दर्ज मुकदमें में हत्या की धारा में बढ़ोत्तरी की है।

बुधवार को अधिवक्ता रूद्र प्रताप हत्याकाण्ड को लेकर सैकड़ो वकील लालगंज दीवानी अदालत परिसर में एकत्रित हुए। नाराज वकीलो ने दीवानी गेट से लेकर परिसर के अंदर विरोध मार्च निकालते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में कार्यकारिणी ने बैठक कर न्यायिक कामकाज के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया। इससे अदालती कामकाज ठहर गया। आम सभा को संबोधित करते हुए आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने लालगंज सीओ तथा सांगीपुर एसओ पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सरकार के घोषित पचास हजार के ईनामिया पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

उन्होने कहा कि लालगंज सीओ खुद एसपी से मिलकर सर्किल छोड़ने का अनुरोध करना चाहिए। वही संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने सांगीपुर एसओ को बर्खास्त करने की वकीलों की ओर से आवाज उठाई। अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से सिविल जज डा0 के मल्लिकार्जुन से मुलाकात की। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन में सरकार के लिए इस घटना को लेकर एसआईटी गठन के लिए नीतिगत निर्देश की मांग उठाई गयी। वही महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने कहा कि फरार हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार न कर सकी तब वकीलों का आंदोलन तेज होने पर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेशचंद्र तिवारी ने किया।

आम सभा को संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय एवं रमेश पाण्डेय, उमेश नारायण तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह तथा शहजाद अंसारी ने संबोधित करते हुए प्रशासन पर तीखे आरोप जड़े। इस मौके पर विभूति शुक्ला, आलोक मिश्र, सतेश सिंह, संजय ओझा, शिवकुमार गुप्ता, शैलेन्द्र तिवारी, पवन गौतम, प्रशान्त तिवारी, गया प्रसाद मिश्र, भालचंद्र मिश्र, दीपक तिवारी, विपुल त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, संजीव तिवारी, दिनेश सिंह आदि अधिवक्ता रहे।

जुआ खेलते समय हुए विवाद में चाकू के प्रहार से चार घायल, एक की हालत गंभीर,केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मंगलवार की रात जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की नौबत आ गई। जिसमें चार लोग घायल हो गये। एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गड़ाकुल में मंगलवार की रात जुआ खेलने के दौरान कस्बा निवासी मोहित व भोला पुत्र शंकर आदि से दिनेश ( 40 वर्ष ), अवधेश (27 वर्ष), सुरेश (30 वर्ष)  व पिता गोपाल  (62 वर्ष)  पुत्र बलदेव कहासुनी व झगड़ा हो गया।

दिनेश ने थाना पुलिस को झगड़ा होने की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद ही फिर से मोहित व भोला पुत्र शंकर आदि ने  दिनेश ( 40 वर्ष ), अवधेश (27 वर्ष), सुरेश (30 वर्ष)  व पिता गोपाल  (62 वर्ष)  पुत्र बलदेव से मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ने पर मोहित ने दिनेश व उसके भाइयों और पिता पर चाकू से वार कर दिया। जिसमें चारों घायल हो गए। चाकूबाजी की घटना से मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। आनन फानन लोग घायलों को निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पर ले गए  जहां प्राथमिक इलाज कराया। घायल दिनेश की हालत काफ़ी नाजुक देखकर माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया। थाना शोहरतगढ़ से कुछ ही दूरी पर घटित घटना से लोग आक्रोशित हैं। एक बार पहले भी चाकूबाजी की घटना हो चुकी थी।

प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मोहित, भोला व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जुआ खेलने के दौरान मारपीट हुई है। घायल दिनेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां पर इलाज चल रहा है।

पुलिस की लापरवाही से अपहरण करने के बाद मासूम की हो गई हत्या ?
प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र के कनौजा खुर्द गांव में 14 वर्षी हसनैन की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई।  उसकी लाश गुलचपा गांव के पास एक नहर के किनारे फेंक दी गई थी‌ इस घटना से पूरे गांव में गम का माहौल व्याप्त है और पुलिस की लापरवाही के प्रति आक्रोश दिखाई पड़ा। लोगों का कहना है कि हसनैन की मां द्वारा इफको चौकी की पुलिस को मंगलवार को सूचना सुबह देने के बाद भी अगर तुरंत कार्रवाई के कर दी गई होती तो शायद  हसनैन की हत्या होने से बच जाता।

घटना के बारे में  बताते चलें कि सोमवार को स गांव के विद्यालय के पास हसनैन लड़कों के साथ घूम रहा था की सायं काल कल  संदलपुर निवासी शहीद बाबा के लड़के  मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और उसे लेकर चले गए। शाहिद हसनैन की मां के मामा लगते हैं जिससे वह लड़का उनको जानता पहचानता था और उनके कहने पर वह उनकी मोटरसाइकिल पर बैठकर चला गया ।उस मासूम को यह नहीं मालूम था कि यह लोग हत्या के इरादे से उसे लेकर जा रहे हैं। उसकी मां जब काफी देर के बाद उसका लड़का  घर नहीं लौटा तो उसने पता लगाया और मालूम हुआ कि उसके मामा के लड़के हसनैन को लेकर के गए हैं ।

हसनैन की मां को तुरंत संदेह हो गया कि उसके लड़के की जान खतरे में है और वह रात भर रोती रही रह गई और शहीद बाबा के ऊपर आरोप लगाती रही ।कि उन्होंने हमारे बच्चे की अपहरण करके उसके साथ कुछ अनहोनी कर डालेंगे। सुबह मंगलवार को उसने अपने भाई के साथ इफको चौकी पुलिस पर गई और यह सूचना दी और शहीद बाबा को आरोपित करते हुए यह बताया कि उन्होंने अपहरण कर लिया है। लेकिन चौकी के प्रभारी ने उसको उल्टी सीधी फटकार लगाने लगे और  स्वयं गायब करके यहां नाटक करने की बात कही।

उसके बताने के बावजूद  की उनसे मेरे मायके वालों से दुश्मनी है इसलिए मुझे अनहोनी की आशंका है। पुलिस  सक्रियता नहीं दिखाई इसी बीच किसी समाचार चैनल वाले ने प्रभारी निरीक्षक को टेलीफोन से सूचना दी कि आपके क्षेत्र में किसी लड़के का अपहरण हो गया है तो प्रभारी निरीक्षक  भी यही जवाब दिया कि उसका रिश्तेदार ही उसको बैठा कर ले गया है इसलिए अपहरण कहां से हो गया। वह भी गंभीरता को नहीं समझ पाए लेकिन जब प्रभारी निरीक्षक को फिर किसी ने फोन करके यह बताया की सूचना देने वाले को मोबाइल चौकीइंचार्ज ने छीन कर तोड़ दिया तो प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत चौकी इंचार्ज को इस बात पर नाराजगी जताते हुए तुरंत छानबीन करने का निर्देश दिया।

उसका मोबाइल क्यों तोड़ा गया आप फौरन मौके पर जाइए और जो इसमें अपने आवेदन में कहा है उसका पता करिए। फिर उनके कान पर जू रेंगी।लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। और जाट पड़ताल करते हुए चिरौना चौराहे के सीसी कमरे में उसे ले जाते हुए फोटो कैद हो गई थी तो  उसकी मां को बुलाकर पहचान  कराई गई ।इसके बावजूद चौकी इंचार्ज सहमत नहीं थे।

इस संवाददाता ने स्वयं जब उनसे टेलीफोन करके जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि केवल उसकी मां पहचान कर रही है और कोई दूसरे लोग नहीं ।प्रश्न उठता है कि यदि उसकी मां नहीं पहचानेगी तो दूसरा कौन  पहचान कर सकता था। लेकिन उन्होंने कहा की जांच पड़ताल चल रही है प्रयास किया जा रहा है लेकिन रात भर बीतने के बावजूद  बच्चे का  न तो कहीं पर यह लोग पता कर पाए ।

शहीद बाबा  को नाम नामजद करने के बावजूद उनके घर वालों से कड़ाई से पूछताछ की। लोगों का कहना है कि अगर उसी रात पुलिस सक्रिय हो गई होती तो बालक की हत्या  शायद न हो पाती।उसे रात में ही मार करके हत्या करके गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर  गांव के पास एक नहर के किनारे फेंक दिया गया था ग्रामीणों में इस बात पर भी आक्रोश है कि पुलिस को यह घटना की जानकारी होने के बावजूद जब लाश बरामद हुई तो उसके घर वालों से  बिना बुलाए और पहचान कराए सीधे पोस्टमार्टम में लाश को भेज दिया गया ।

पोस्टमार्टम हाउस में उसके परिवार वाले वहां जाकर के पहचान कर पाए ।आखिर पुलिस इसको घटना को क्यों छुपाना चाहती थी क्या आपने लापरवाही पर पर्दा डालना चाहती थी या नामजत बाबा के रसूक को देखकर के उसे पर हाथ नहीं डालना चाहती थी। और अंत में उस बालक की हत्या हो गई इस संबंध में  सहायक पुलिस अधीक्षक से दो बार बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और उन्होंने एक बाइट जारी करके इस घटना को तोड़ मरोड़ करके पेश किया है। लोगों का कहना है कि गुमशुदा होने सूचना पर भी सुबह उसकी लाश मिली तो पता कराया गया कि हसनैन है ।

कनौजा खुर्द गांव के लोगों का और आसपास के लोगों का स्पष्ट मानना है की पुलिस की लापरवाही के कारण से मासूम की हत्या हो गई यदि सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो जाती तो  उसी दिन उसकी डेड बॉडी मिल जाती या हत्या होने से बचाया जा सकता था।

जिला प्रयागराज के पुलिस कांस्टेबल ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या किया!
प्रयागराज। फतेहपुर जिले में एक 28 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल आदित्य पटेल me सोमवार को अपने पिता (70) की हत्या और अपने बड़े भाई (35) को कथित तौर पर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी आदित्य पटेल कन्नौज में तैनात था और दो दिन पहले छुट्टी पर अपने पैतृक गाँव आया था।

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात पटेल का अपने पिता के साथ ज़मीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। मामला तब बिगड़ गया जब पटेल ने मुख्य द्वार के पास पड़ी एक ईंट उठाई और तीखी बहस के बाद अपने पिता पर हमला कर दिया। जब उसके बड़े भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस ईंट से उस पर हमला कर दिया।

पिता, जिनकी पहचान किशोर चंद (70) के रूप में हुई है, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई आनंद प्रकाश (35) का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाद में पुलिस ने पटेल को बसोहनी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त कर ली। सूचना मिलने पर, वरिष्ठ पुलिस बल और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और जाँच की। घटना के संबंध में बीएनएस की धारा 103 (1), 115 (2) और 352 के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई है।

धान के खेत में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, एक सप्ताह के अंदर दो हत्या की बारदात से पुलिस परेशान
प्रयागराज । फूलपुर थाना क्षेत्र में इस समय अपराधों का सिलसिला जारी है जिससे पुलिस परेशान है।चार दिन पहले अहियापुर में एक महिला सुशीला देवी की हत्या करके घर के बाहर सड़क पर फेक  दी गई थी जिसमें क्षेत्रीय विधायक दीपक पटेल तथा जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मला पसवानस भी मौके पर पहुंची और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने कीमाग पुलिस से की ,मौके पर डीसी पी भी पहुंचे और पर्दाफाश करने के लिए तीन टी मोका गठन किया लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई ।।

दूसरी घटना आज उसरी मेहदी पुरमें धान के खेत में नवयुवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सुबह पाल चौराहे के पास किसान खेतों की तरफ गए तो खेत में नवयुवक का शव देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया। तब आसपास के ग्रामीण भाग कर गए तो मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र कुमार 22 पुत्र मियादीन निवासी मेहंदीपुर पूरे ईन्दा के रूप में हुई।

थोड़ी देर में अगल-बगल के गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। मृतक के घर परिवार के लोग भी रोते बिखलते मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कल से सुरेंद्र गायब है घर पर रात में नहीं लौटा। सुरेंद्र मेहनत मजदूरी करता था भूसा आदि की ढुवाई करता था। किससे दुश्मनी थी यह पता नहीं चल सका। खेत में सुरेंद्र का शव सीधी हालत में लेटाया पड़ा था। सूचना थाना फूलपुर को दी गई तो मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम मय फोर्स पहुंचे कुछ देर में नवागत एसीपी फूलपुर विवेक यादव भी पहुंच गए। पूरी गहराई से जांच पड़ताल तथा ग्रामीणों से जानकारी की। मृतक की जेब से उसकी मोबाइल मिली। जिससे काफी जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घर वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। पुलिस उसकी जानकारी हेतु छानबीन कर रही है।