Middle School Daparkha - Swatantra Prabhat

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की पोल
सुपौल। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की हकीकत बुधवार को जिलाधिकारी सावन कुमार के औचक निरीक्षण में सामने आई। डीएम ने नगर परिषद क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय डपरखा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय डपरखा में अव्यवस्था और लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कई कक्षा-कक्षों में न तो बल्ब मिले और न ही पंखे। बच्चे अंधेरे और भीषण गर्मी में पढ़ने को मजबूर थे। विद्यालय परिसर और कक्षा-कक्षों में भी गंदगी मिली। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

गलत आवेदन देकर गायब मिलीं शिक्षिकाएं

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति का मामला भी सामने आया। शिक्षिका पायल कुमारी और इंदु कुमारी विशेष अवकाश का गलत आवेदन देकर विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं। वहीं, शिक्षिका सरिता कुमारी काफी दिनों से बिना सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तीनों शिक्षिकाओं के निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।विकास मद की राशि के हिसाब-किताब में भी गड़बड़ी मिली। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

मध्याह्न भोजन में भी मिली अनियमितता

विद्यालय में मध्याह्न भोजन की जांच के दौरान भी गंभीर अनियमितता सामने आई। उपस्थिति पंजिका में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले काफी कम भोजन पकाया जा रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

कस्तूरबा विद्यालय में शुरू होगी कंप्यूटर कक्षा

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से बातचीत कर विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल कंप्यूटर कक्षा शुरू कराने और विद्यालय में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

खाद की कालाबाजारी पर भी कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अनुमंडल प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में खाद की अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों, राशन कार्ड निर्माण, सौर ऊर्जा चालित बत्तियों की प्रगति तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बोले जिलाधिकारी

जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि गलत आवेदन देकर गायब रहने और अनधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाली तीनों शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही अथवा अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।