Kanwar Yatra Amethi - Swatantra Prabhat

भक्तों के सौजन्य से शुकुल बाजार में निकली भव्य-दिव्य ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा
अमेठी, शुकुल बाजार। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को शुकुल बाजार में भक्तों के सौजन्य से भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिव पार्वती धर्मशाला से शुरू हुई कांवड़ यात्रा आदि गंगा गोमती के रेस घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद कांवरियों का जत्था ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र महावीरन धाम पहुंचा, जहां भगवान शिव के मंदिर में पवित्र जल से जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा शुकुल बाजार हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।

यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने कांवरियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पांडेगंज चौराहे पर त्रिलोचन पांडे, राजा पांडे सहित अन्य भक्तों ने पुष्पवर्षा कर कांवरियों का उत्साह बढ़ाया। जगह-जगह हुए स्वागत से यात्रा का माहौल भक्तिमय हो गया।

कांवड़ यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ल, उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राम उंजेरे शुक्ल, विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, मंडल महामंत्री उदय नारायण मिश्रा, युवा भाजपा नेता विश्व प्रकाश शुक्ल, कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी ध्रुव गुप्ता, विजय गुप्ता, पप्पी सेठ, शुभम कसौधन , संजय कौशल,अरूण शुक्ला, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। विशाल जनसमूह की सहभागिता और श्रद्धालुओं के उत्साह के चलते शुकुल बाजार की यह कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक एवं यादगार रही।