हिंदू संगठन विरोध - Swatantra Prabhat

भदेसुवा के चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने सभा का किया विरोध......
मोहनलालगंज- लखनऊ। रविवार को मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भदेसुवा गांव स्थित एक चर्च में कथित धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर हंगामा हो गया। धर्मांतरण की सूचना मिलने पर बजरंग दल और हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और चर्च में चल रही सभा का विरोध किया। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च में आयोजित सभा में बाहर से आए कुछ लोग ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रेरित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, सभा में लोगों को बीमारी और अन्य परेशानियों से राहत दिलाने के नाम पर धार्मिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा था। सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभा का विरोध किया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।हिंदू संगठन के विमलेश शर्मा ने आरोप लगाया कि भदेसुवा गांव में लंबे समय से चर्च की गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

रविवार को आयोजित सभा में बाहर से आए लोगों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रभावित किए जाने की सूचना मिली थी। संगठन ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि धर्मांतरण से संबंधित कोई गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के मुताबिक भदेसुवा गांव में करीब 15 वर्ष पहले चर्च का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि इसके बाद से यहां समय-समय पर ईसाई मिशनरियों से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती रही हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरिश्चंद्र नाम के एक व्यक्ति का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के बाद वह पादरी की वेशभूषा में धार्मिक गतिविधियों में लोगों को शामिल करता है।

कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि भदेसुवा में संचालित गतिविधियां गनियार गांव स्थित एक बड़े चर्च की देखरेख में संचालित की जा रही हैं।रविवार को चर्च में कथित रूप से चंगाई सभा आयोजित किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे। सभा का विरोध किए जाने के बाद मौके पर स्थिति को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद वहां मौजूद पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि चर्च में कथित धर्मांतरण की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।वहीं हिंदू संगठन की ओर से विमलेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि चर्च में आयोजित सभा का उद्देश्य क्या था और लगाए गए धर्मांतरण के आरोपों में कितनी सच्चाई है।