योग व्यायाम जागरूकता - Swatantra Prabhat

स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र साइकिल महायात्रा से जागरूकता
गोपीगंज।प्रयागराज। धरती और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए रविवार को‘भदोही साइकिलिंग क्लब’ के तत्वावधान में एक भव्य जागरूकता साइकिल महायात्रा का आयोजन किया गया। ‘साइकिल मैन भदोही’ अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण चेतना की लहर दौड़ा दी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भारत को स्वच्छ, हरा-भरा और समृद्ध बनाने का संकल्प हर नागरिक तक पहुंचाना था। जिला के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बड़े चौराहे से शुरू होकर फूलबाग, सोनखरी और हरिहरपुर होते हुए यात्रा श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, धीरपुर बैदा पहुंची। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों ने पुष्पवर्षा व जयघोष के साथ पर्यावरण प्रहरियों का भव्य स्वागत किया।

परिसर में पंचवटी के रूप में पांच पवित्र पौधे रोपे गए। मनीष मिश्रा ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए स्वस्थ नागरिक जरूरी हैं। उन्होंने नियमित योग-व्यायाम अपनाने और छोटे कामों के लिए साइकिल इस्तेमाल करने की अपील की। । चितईपुर, डुहिया, परशुरामपुर, उमरिया, जगापुर, भिखारीपुर और बैदा खास होते हुए यात्रा लौटी। पूरे मार्ग पर ‘साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं’, ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘करो योग, रहो निरोग’ के नारे गूंजे। ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, डॉ. राजकुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने इस मुहिम में हिस्सा लिया।