गोरखपुर में दिन दहाड़े हत्या # सिकरिगंज के अहिरौली में हत्या# गोली मार कर धारदार हथियार से वार#पुराने विवाद में हिंसक रूप - Swatantra Prabhat

गोरखपुर सिकरीगंज में पुरानी रंजिश में बिजली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव
जिला ब्युरो  कार्यालय ( गोरखपुर ) उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, अहिरौली गांव निवासी शिवकुमार त्रिपाठी बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। शनिवार शाम वह गांव में आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शव उठाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

एक साल पुराने विवाद से जुड़ रही हत्या की कड़ी
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले शिवकुमार के परिवार का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि उस विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या भी हुई थी। इसी पुराने विवाद को शिवकुमार की हत्या की संभावित वजह मानकर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश ही थी या कोई अन्य कारण, इसका स्पष्ट खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
गोरखपुर शहर में भी रहता है परिवार

परिजनों के अनुसार, शिवकुमार त्रिपाठी का परिवार अहिरौली गांव के अलावा गोरखपुर शहर के गांधी नगर मोहल्ले में भी रहता है। उनके बेटे आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं।

सिकरीगंज थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत हत्या के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।