Seafarers Contribution - Swatantra Prabhat

नाविकों के सम्मान और कल्याण को समर्पित रही ‘नाविक मान-सम्मान संगोष्ठी’
लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में समुद्री क्षेत्र में देश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार को गति देने वाले नाविकों के योगदान, परिश्रम और समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से वीआर मैरिटाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘नाविक मान सम्मान संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाविकों, समुद्री उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों और समुद्री समुदाय के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम होटल सैवी ग्रैंड, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य समुद्र के अनदेखे नायकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ नाविकों के कल्याण, सुरक्षा, रोजगार के अवसरों और उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्रोत कैप्टन संजय

पराशर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा सोनिका पराशर, निदेशक रहे। उनकी पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में नाविकों के समर्पण और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया। संगोष्ठी में समुद्री क्षेत्र में रोजगार और करियर की संभावनाओं, नाविकों के कल्याण, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा उनके भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समुद्र की कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए देश और दुनिया के व्यापार को निरंतर गति देने वाले नाविक वास्तव में राष्ट्र की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उनके योगदान को सम्मान और उचित सुविधाएं मिलना आवश्यक है। कार्यक्रम में कैप्टन संजय प्रशार, किशोर पति, भर्ती विभागाध्यक्ष तथा नेहा कुमारी, लखनऊ शाखा प्रभारी सहित समुद्री क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधि एवं प्रतिभागी मौजूद रहे। संगोष्ठी के माध्यम से ‘नाविक का सम्मान, समृद्ध भारत का अभियान’ का संदेश दिया गया। आयोजकों ने नाविक समुदाय के सम्मान, कल्याण, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा—समुद्र की चुनौतियों के बीच देश की सेवा करने वाले नाविकों का सम्मान, उनके प्रति कृतज्ञता और उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।