जम्मू यात्रा - Swatantra Prabhat

मलिहाबाद: 5 दिन बाद सकुशल मिला लापता छात्र
मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अटौरा से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ 14 वर्षीय छात्र आखिरकार पांच दिन बाद सकुशल मिल गया। छात्र के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र घरवालों से नाराज़ होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गया था और मलिहाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर जम्मू पहुंच गया, जहां उसने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।

बताया जाता है कि छात्र राज (14 वर्ष), पुत्र राजकुमार, 29 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।

करीब पांच दिन बाद छात्र हरदोई रेलवे स्टेशन पर मिला, जहां रेलवे पुलिस (GRP) की नजर उस पर पड़ी। पूछताछ में उसकी पहचान होने के बाद रेलवे पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक सूचना दी। इसके बाद परिजन हरदोई पहुंचे और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्र को अपने साथ लेकर मलिहाबाद आए।

जानकारी के अनुसार छात्र ने बताया कि वह घरवालों से नाराज़ होकर घर से चला गया था। मलिहाबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़कर जम्मू पहुंचा और वहां माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी हरदोई रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।

इसके बाद परिजनों ने छात्र को लेकर मलिहाबाद थाने पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने गुमशुदगी से संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए छात्र को विधिवत परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

छात्र के सकुशल घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। पांच दिनों तक बेटे की तलाश में परेशान रहे परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस व रेलवे पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने भी छात्र के सुरक्षित मिलने पर संतोष जताया।