Pothole Crisis - Swatantra Prabhat

गड्ढा मुक्त सड़क की मांग को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

लालगंज (रायबरेली)।

नगर और आसपास की जर्जर सड़कों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर की प्रमुख सड़कों और नगर से बाहर जाने वाले मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि बरसात के कारण सड़कें जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।

इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल रोड, आचार्य नगर रोड, सब्जी मंडी मार्ग, गल्ला मंडी मार्ग और अंबेडकर मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। इसके अलावा तहसील रोड और रायबरेली रोड रेलवे क्रॉसिंग से ब्लॉक तक का मार्ग भी जर्जर हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूली बच्चे और राहगीर भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में यदि नई सड़क बनाना संभव नहीं है तो कम से कम गड्ढों को भरकर मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जाए।

इससे व्यापारियों, मरीजों, छात्रों और आम लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष उद्योग मंच हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि खराब सड़कों से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए प्रभावी कदम उठाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सानू बाजपेई, जिला महामंत्री अप्पू शर्मा, नगर उपाध्यक्ष शीलू त्रिवेदी और नगर युवा प्रचार मंत्री आशुतोष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर बाजार–कप्तानगंज संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
बस्ती बस्ती जिले के नगर पंचायत नगर बाजार से कप्तानगंज को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। लगभग 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी और कीचड़ भर जाने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

टू-लेन स्वीकृति के बाद मरम्मत का काम ठप

यहां बताते चलें कि महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम के प्रयासों से इस सड़क के टू-लेन निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है।

लोगों का कहना है कि इसी कारण फिलहाल सड़क की मरम्मत कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी तेज है, जबकि आम जनता को रोजाना जर्जर सड़क का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

दो प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क

नगर बाजार से कप्तानगंज तक जाने वाला यह मार्ग लुंबिनी-दुद्दी मार्ग और बस्ती-अयोध्या हाईवे को जोड़ने का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस कारण इस सड़क पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। सड़क की खराब स्थिति न केवल लोगों की यात्रा को कठिन बना रही है, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आवागमन पर भी प्रतिकूल असर डाल रही है।

स्थानीय लोगों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि टू-लेन निर्माण कार्य शुरू होने तक कम से कम सड़क के गड्ढों को भरकर आवागमन सुचारु बनाया जाए, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी और संभावित दुर्घटनाओं से राहत मिल