district-magistrate-held-review-meeting-regarding-preparations-for-independence-day - Swatantra Prabhat

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं समन्वय के साथ करते हुए समय से समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस दौरान नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं व्यापक वृक्षारोपण कराया जाए। संबंधित उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के कम से कम दो वार्डों का स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। साथ ही 13 अगस्त से 15 अगस्त तक रात्रि में सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर आकर्षक तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि 15 अगस्त को प्रातः प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस, सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान, विद्यालयों में वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताएं, दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु विशेष खेलकूद तथा समसामयिक विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार कराया जाए।

प्रभात फेरी, यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा, एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति का पर्व है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक कार्यक्रम गरिमापूर्ण, अनुशासित एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।